• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sakat Chauth 2024 Vrat: इस कारण रखा जाता है सकट चौथ व्रत, जानें इससे जुड़ा रहस्य

सकट चौथ पर महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस चतुर्थी को कई नामों से जाना जाता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 03:06:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jan 2024 03:06:24 PM (IST)
Sakat Chauth 2024 Vrat: इस कारण रखा जाता है सकट चौथ व्रत, जानें इससे जुड़ा रहस्य
Sakat Chauth 2024

HighLights

  1. इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
  2. महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं।
  3. पूजा के दौरान व्रत कथा जरूर पढ़नी चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sakat Chauth 2024 Vrat: सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत किया जाता है। हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार सकट चौथ व्रत 29 जनवरी को पड़ रहा है। सकट चौथ पर महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस चतुर्थी को कई नामों से जाना जाता है, जैसे तिलकुट, संकष्टी चतुर्थी और माघ चतुर्थी। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए, जानते हैं सकट चौथ का व्रत क्यों रखा जाता है।

क्यों रखा जाता है सकट चौथ व्रत?

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के परंपरा है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। पूजा के दौरान व्रत कथा जरूर पढ़नी चाहिए। सकट चौथ कथा पढ़ने से व्रत पूर्ण माना जाता है। इस व्रत के दिन चंद्र देव को जल अर्पण करने से संतान का भाग्योदय होता है।


सकट चौथ का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार माघ मास की चतुर्थी तिथि 29 जनवरी को सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 30 जनवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। इस बार सकट चौथ व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा। सकट चौथ के दिन चंद्रोदय रात 9 बजकर 10 मिनट पर होगा।

सकट चौथ चंद्र दर्शन

इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद ही सकट चौथ का व्रत खोला जाता है। इस व्रत को करने के साथ-साथ चंद्र दर्शन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और संतान को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'