• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Pradosh Vrat: जल्द आ रहा है सावन का पहला प्रदोष व्रत, मृगशिरा नक्षत्र समेत बनेंगे कई शुभ संयोग

सावन का पहला प्रदोष व्रत अगस्त की शुरुआत में रखा जाने वाला है। सावन में इस व्रत का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। महादेव की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 25 Jul 2024 11:03:09 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jul 2024 12:49:08 PM (IST)
Sawan Pradosh Vrat: जल्द आ रहा है सावन का पहला प्रदोष व्रत, मृगशिरा नक्षत्र समेत बनेंगे कई शुभ संयोग
सावन प्रदोष व्रत पर शिवजी का जलाभिषेक करना चाहिए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. हर माह त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है।
  2. सावन प्रदोष व्रत को करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
  3. गुरुवार के दिन पड़ने से इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan Pradosh Vrat: सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय माना जाता है। इसकी शुरुआत 22 जुलाई से हो चुकी है, जो कि 19 अगस्त तक चलेगा। इस माह की हर तिथि बहुत पवित्र मानी जाती है।

हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है, जो कि भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में सावन प्रदोष व्रत और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। इस व्रत को करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।


naidunia_image

सावन का पहला प्रदोष व्रत

धार्मिक मान्यता है कि सावन प्रदोष व्रत पर शिवजी का जलाभिषेक करना चाहिए। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। व्रत पर इस बार कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। इन शुभ संयोग में भगवान शिव की पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। आइए, जानते हैं कि सावन प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा।

सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 1 अगस्त 2024 को दोपहर 3:28 से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 2 अगस्त को दोपहर 3:26 का होगा। ऐसे में सावन का पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्त गुरुवार को रखा जाएगा। गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

naidunia_image

सावन प्रदोष व्रत पर शुभ संयोग

  • सावन के पहले प्रदोष व्रत पर शुभ मुहूर्त 2 अगस्त की शाम 7:12 से लेकर 9:18 तक रहेगा।
  • 2 अगस्त के दिन सुबह 10:24 तक मृगशिरा नक्षत्र रहने वाला है, यह पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • इस दिन आर्द्रा नक्षत्र का योग भी बन रहा है। सावन कृष्ण प्रदोष व्रत पर हर्षण योग भी बन रहा है, जो कि 2 अगस्त सुबह 11:45 तक रहेगा।
  • प्रदोष व्रत पर 3:28 पर शिव वास योग भी रहेगा, यदि बहुत शुभ माना जाता है। इस समय भगवान शिव, नंदी पर सवार होते हैं।
  • सावन प्रदोष व्रत पर 2 अगस्त के दिन दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'