Sawan Shivratri 2021: हिंदू धर्म का पवित्र महीना सावन चल रहा है। सावन में भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। इस साल सावन मास की शिवरात्रि 6 अगस्त को पड़ रही है। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। हालांकि सावन माह में आने वाली मासिक शिवरात्रि का बहुत महत्व होता है। वहीं सावन शिवरात्रि शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में लगने जा रहा है। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। जिसमें भगवान शंकर का अभिषेक उत्तम माना जाता है। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री।
सावन शिवरात्रि मुहूर्त
- सावन मास चतुर्दशी तिथि आरंभ : 6 अगस्त शुक्रवार शाम 6 बजकर 28 मिनट पर।
- सावन मास चतुर्दशी तिथि समाप्त : 7 अगस्त शनिवार शाम 7 बजकर 11 मिनट।
- व्रत पारण समय : 7 अगस्त शनिवार सुबह 5 बजकर 46 मिनट से दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक।
- ब्रह्म मुहूर्त: 6 अगस्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक।
- अभिजित मुहूर्त : 6 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त : 6 अगस्त की शाम 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक।
- गोधूलि मुहूर्त : 6 अगस्त की शाम 6 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक।
- अमृत काल : 7 अगस्त की सुबह 5 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 25 मिनट तक।
सावन शिवरात्रि पूजा सामग्री
फूल, पांच प्रकार के फल, पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, दही, घी, शहद, गंगा जल, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, गन्ने का रस, कपूर, धूप, दीपक, चंदन आदि।