• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Shivratri 2024 Wishes: धूमधाम से मनाया जा रहा सावन शिवरात्रि पर्व, खूबसूरत संदेशों के जरिए भेजें अपनों को शुभकामनाएं

सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि का खास महत्व होता है। सावन शिवरात्रि पर 'हर हर महादेव' और 'हर हर शंभू' के जयकारे से वातावरण शिवमय हो जाता है। इस ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 01 Aug 2024 02:53:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Aug 2024 07:31:54 AM (IST)
Sawan Shivratri 2024 Wishes: धूमधाम से मनाया जा रहा सावन शिवरात्रि पर्व, खूबसूरत संदेशों के जरिए भेजें अपनों को शुभकामनाएं
सावन शिवरात्रि का व्रत रख विधि-विधान से महादेव और माता पार्वती की पूजा होती है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. सावन शिवरात्रि त्योहार इस बार 2 अगस्त को मनाया जाएगा।
  2. इस दिन लोग संदेश भेजकर शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं।
  3. अपने प्रियजनों को इन भक्तिमय संदेशों के जरिए बधाई दे सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan Shivratri 2024 Wishes: सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हुआ था, जो 19 अगस्त को खत्म होगा। सावन महीने का हर दिन अपने आप में ही बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में सावन शिवरात्रि का त्योहार 2 अगस्त को मनाया जाने वाला है। सावन शिवरात्रि सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाई जाती है। यह पर्व भी भगवान शिव को समर्पित होता है।

यह बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की आराधना करने के साथ-साथ लोग एक दूसरे को इस विशेष त्योहार की बधाई भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबी या दोस्तों, रिश्तेदारों को सावन शिवरात्रि की बधाई देना चाहते हैं, तो यह शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।


naidunia_image

सावन शिवरात्रि शुभकामना संदेश

1. आज जमा लो भांग का रंग

आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग

भगवान भोले की कृपा बसरे आप पर

जीवन में भर जाए नई उमंग।

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

2. शिव की ज्योति से नूर मिलता है,

सबके दिलों को सुरूर मिलता है।

जो भी जाता है भोले के द्वार,

कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

सावन शिवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

naidunia_image

3. भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले

उनकी दुआ का प्रसाद आपको मिले

आप करें जिंदगी में इतनी तरक्की

हर किसी का प्यार आपको मिले।

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

4. काल भी तुम और महाकाल भी तुम

लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम

शिव भी तुम और सत्य भी तुम

सावन शिवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

5. ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान्, मृत्योमुर्क्षीय मामृतात्।

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

6. शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,

शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,

आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें

उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे

सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

naidunia_image

7. शिव की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब इस अपनी ज़िन्दगी में

जो कभी किसी ने भी ना पाया।

Happy Sawan Shivratri 2024

8. गरज उठे गगन सारा समंदर छोड़े,

अपना किनारा हिल जाये जहान सारा,

जब गूंजे महादेव का नारा

सावन शिवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

9. कोई दौलत का दीवाना,

कोई शोहरत का दीवाना,

शीशे सा मेरा दिल,

मैं तो सिर्फ महादेव का दीवाना।

Happy Sawan Shivratri 2024

10. अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का

काल भी उसका क्या बिगाड़े

जो भक्त हो महाकाल का

सावन शिवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'