Shani Drishti Prabhav: शनि की कुदृष्टि से बचना है, तो जीवन में कभी ना करें ये 5 काम, वरना हो जाएंगे कंगाल
Shani Drishti Prabhav:शनिदेव सिर्फ उन्हीं लोगों को कष्ट देते हैं जिनके कर्म बुरे होते हैं।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 08 Apr 2023 07:38:40 AM (IST)
Updated Date: Sat, 08 Apr 2023 07:38:40 AM (IST)
Shani Drishti Prabhav Shani Drishti Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल दाता कहते हैं और जब भी शनि की महादशा या फिर साढ़ेसाती किसी राशि पर चलती है तो उस राशि के जातक काफी परेशान हो जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि शनिदेव सभी को कष्ट नहीं देते हैं। शनिदेव सिर्फ उन्हीं लोगों को कष्ट देते हैं जिनके कर्म बुरे होते हैं। वहीं जिनके कर्म अच्छे होते हैं उन्हें शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है।
लेकिन सवाल ये है कि शनिदेव आखिर किन कर्मों की सजा देते हैं और शनि की कुदृष्टि आप पर ना पड़े, इसके लिए आपको किन कामों से बचकर रहना चाहिए और भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब भी शनि की अशुभ छाया किसी पर पड़ी है तो उसे हर कदम पर असफलता और कष्ट होता है। तो आइए जानते हैं वो कार्य-
बेजुबान जानवर को ना सताएं
शास्त्रों के अनुसार जो लोग बेजुबान जानवरों को सताते हैं या उन्हें मारते हैं, ऐसे लोगों पर शनिदेव नाराज होते हैं और अपनी कुदृष्टि डालते हैं जिससे व्यक्ति को शनि का प्रकोप झेलना पड़ता है। बता दें कि बेजुबान जानवरों में कुत्ते को खासकर नहीं मारना चाहिए।
बुजुर्गों व मां का अपमान
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति अपनी माता को या फिर किसी बुजुर्ग को अपशब्द कहता है उनका अपमान करता है तो ऐसे लोगों को शनि का प्रकोप झेलना पड़ता है। इन लोगों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है और शनिदेव इन्हें कंगाल भी बना सकते हैं। इसलिए मां और बुजुर्गों का हमेशा सम्मान करें।
मदिरा का सेवन
शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए कभी भी मदिरा, तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आप सेवन करते हैं तो अमावस्या या शनिवार के दिन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने वालों को शनिदेव कभी माफ नहीं करते, ऐसे लोगों पर जब शनि की महादशा पड़ती है तो उन्हें मृत्यु समान कष्ट झेलना पड़ता है।
गंदगी ना फैलाएं
जो लोग गंदगी फैलाते हैं और गंदगी में रहते हैं ऐसे लोगों को शनि देव का आशीर्वाद कभी नहीं मिलता और शनि की अशुभ छाया की वजह से ऐसे लोग बीमारी, कष्ट, पैसों की तंगी, असफलताएं झेलते हैं।
गरीब, असहाय को ना सताएं
शनिदेव बुरे कर्म करने वाले जैसे छल कपट, चोरी से झूठ-फरेब करने वालों को दंडित करते हैं। इसके साथ ही अपने हित के लिए गरीब, असहाय को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने वालों को भी शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ता है। इसलिए अपने कर्मों को हमेशा सही रखें। वरना शनि के कुदृष्टि के कारण आपका बुरा समय शुरू हो सकता है।