Sharad Purnima 2022: हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि विशेष महत्व रखती है। एक साल में पूर्णिमा 12 बार आती है। हर पूर्णिमा पर स्नान, ध्यान और दान-पुण्य किया जाता है। लेकिन 12 पूर्णिमा में से एक शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन चंद्रमा की 16 कलाओं की छाया पड़ती है। शरद पूर्णिमा के दिन से ही कार्तिक मास की शुरुआत होती है। भगवान विष्णु की पूजा के लिए इस दिन का विशेष महत्व है। शरद पूर्णिमा पर एक अलग विधान होता है वह कि इस दिन रात में चांद के समक्ष खीर रखी जाती है। सुबह इस खीर को प्रसाद के तौर पर वितरित भी किया जाता है। आइये पूरी खबर में जानते हैं किस दिन है शरद पूर्णिमा और कौन सा उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत।
पंचांग के अनुसार इस बार शरद पूर्णिमा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की 9 अक्टूबर रविवार सुबह 3 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होगी। जिसका समापन 10 अक्टूबर रविवार सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। हिन्दू पंचाग के अनुसार पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 9 अक्टूबर को होगा इस दिन ही पूर्णिमा होगी और 9 तारीख की रात चंद्रमा की छाया में खीर रखी जाएगी।
इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व त्रिग्रही योग में मनाया जाएगा। क्योंकि उस समय कन्या राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बनेगी। सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य और बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मीनारायण योग इस समय रहेगा। ये दोनों ही अति शुभ योग हैं। इस साल चंद्रमा शरद पूर्णिमा को शाम 5:51 बजे उदय होगा। जो लोग व्रत रखना चाहते हैं वे 09 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का व्रत रख सकते हैं और शाम को चंद्रमा की पूजा करें।
शरद पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपायों को लेकर ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि फिटकरी का रंग सफेद होता है। ये रंग चंद्रमा को प्रिय है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। आइये जानते ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बढ़ते हैं।
फिटकारी के पानी से स्नान: शरद पूर्णिमा की रात को एक बाल्टी पानी खुले आकाश के नीचे रख दें। फिर सुबह इस पानी से स्नान करें। ऐसा करने से आपके शरीर के रोग कम होते हैं।
फिटकारी पाउडर को बाजु से बांधे:फिटकरी को बारीक पीस कर एक सफेद कपड़ में बांधकर आपने बाजुओं में बांध लें। इससे आपके सभी रूके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे।
पर्स में रखें फिटकरी: फिटकरी के एक छोटे से टुकड़े को सफेद कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रखने से आपके पास धन की कमी नहीं होगी।
बीमारी में लाभदायक: अगर आपके घर में कोई बीमार है तो आप उसके कमरे में कटोरे में फिटकरी भर कर रख दें। इसके साथ ही दूसरी कटोरी में नमक रखें। ऐसा करने से मरीज के आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।