• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shardiya Navratri 2022 Date: शारदीय नवरात्रि कब से होगा शुरू, जानिए तिथि व शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2022 Date: इस साल नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। इसका समापन 5 अक्टूबर को होगा।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 25 Aug 2022 10:44:34 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Aug 2022 10:44:34 AM (IST)
Shardiya Navratri 2022 Date: शारदीय नवरात्रि कब से होगा शुरू, जानिए तिथि व शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2022 Date: मां दुर्गा को भक्तों को हर साल शारदीय नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। नौ दिनों का यह त्योहार देवी के भक्तों के लिए विशेष होता है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगी। बता दें एक साल में चार नवरात्रि होती है। शारदीय नवरात्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है। नवमी और दशमी पर कन्या पूजन, कलश और प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि का शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

शारदीय नवरात्रि 2022 घट स्थापना शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार नवरात्रि का आरंभ 26 सितंबर को सुबह 03.24 मिनट से होगा। प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 27 सितंबर, सुबह 03.08 मिनट पर होगी। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06.20 मिनट से 10.19 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11.54 मिनट से दोपहर 12.42 मिनट तक है।


किस दिन किन देवी की होगी पूजा

26 सितंबर 2022, पहला दिन- प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा

27 सितंबर 2022, दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

28 सिंतबर 2022, तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा

29 सितंबर 2022, चौथा दिन- मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी

30 सितंबर 2022, पांचवां दिन- पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

1 अक्टूबर 2022, छठा दिन- षष्ठी, देवी कात्यायनी पूजा

2 अक्टूबर 2022, सांतवां दिन- सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

3 अक्टूबर 2022, आठवां दिन- दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा

4 अक्टूबर 2022, नौवां दिन- महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण

5 अक्टूबर 2022, दसवां दिन- दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी

शारदीय नवरात्रि में क्या है खास?

इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब रविवार और सोमवार से नवरात्रि प्रारंभ होती है, तो देवी का वाहन हाथी होता है। माता के हाथी पर सवार होने का मतलब है सुख सम्पन्नता बढ़ेगी। साथ ही कई मायनों में शुभ होगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'