• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shardiya Navratri 2023: 14 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानिए किस दिन होगी कौन-सी देवी की पूजा

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर, 9 दिनों तक उनके 9 स्वरूपों की आराधना की जाती है। साथ ही कन्या पूजन और हवन किया जाता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 28 Sep 2023 03:14:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Sep 2023 03:14:27 PM (IST)
Shardiya Navratri 2023: 14 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानिए किस दिन होगी कौन-सी देवी की पूजा
Shardiya Navratri 2023 date

HighLights

  1. इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरु हो रही है।
  2. कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर की सुबह 11.44 से दोपहर 12.30 तक रहेगा।
  3. इस साल नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मनाई जाने वाली है।

Shardiya Navratri 2023: हाल ही में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया है। अब श्राद्ध पक्ष के बाद शारदीय नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। आश्विन मास की नवरात्रि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर, 9 दिनों तक उनके 9 स्वरूपों की आराधना की जाती है। साथ ही कन्या पूजन और हवन किया जाता है। दशहरे के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। वहीं, इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। कई बार तिथियों के घटने और बढ़ने के कारण नवरात्रि 8 या 10 दिन की भी होती है।

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, नवरात्रि 9 या 10 दिनों की शुभ मानी जाती है। इस साल नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मनाई जाने वाली है। 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला शारदीय नवरात्रि का त्योहार 23 अक्टूबर को समाप्त होगा। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी, वहीं 15-16 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12.03 मिनट पर यह तिथि समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, 15 अक्टूबर को घटस्थापना की जाएगी। घटस्थापना या कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर की सुबह 11.44 से दोपहर 12.30 तक रहेगा।


नौ दिन होगी इन देवियों की पूजा

15 अक्टूबर 2023, रविवार - मां शैलपुत्री, प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना

16 अक्टूबर 2023, सोमवार - मां ब्रह्मचारिणी, द्वितीया तिथि

17 अक्टूबर 2023, मंगलवार - मां चंद्रघंटा, तृतीया तिथि

18 अक्टूबर 2023, बुधवार - मां कुष्मांडा, चतुर्थी तिथि

19 अक्टूबर 2023, गुरुवार - मां स्कंदमाता, पंचमी तिथि

20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार - मां कात्यायनी, षष्ठी तिथि

21 अक्टूबर 2023, शनिवार - मां कालरात्रि, सप्तमी तिथि

22 अक्टूबर 2023, रविवार - मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी, महा अष्टमी

23 अक्टूबर 2023, सोमवार - मां सिद्धिदात्री, महानवमी

24 अक्टूबर 2023, मंगलवार - मां दुर्गा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

Pitru Paksha 2023: इस दिन से होगी पितृ पक्ष की शुरुआत, जानिए तर्पण का सही समय और विधि

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'