
धर्म डेस्क, इंदौर। Shardiya Navratri 2024: देवी दुर्गा को समर्पित पर्व नवरात्र हर साल दो बार मनाया जाता है। चैत्र माह में पड़ने वाले नवरात्र चैत्र नवरात्र कहलाते हैं। वहीं, अश्विन माह में पड़ने वाले नवरात्र शारदीय नवरात्र होते हैं। 9 दिनों के लिए देवी दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। दुर्गा नवमी के दिन मां अपने लोक में लौट जाती हैं।
चैत्र के बाद आश्विन माह में देवी दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि मनाया जाता है। मान्यता है कि इन 9 दिनों में माता ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। आइए, जानते हैं कि इस वर्ष 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं और क्या महत्व है।
इस बार शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर 2024 को शुरू होंगे और 12 अक्टूबर 2024 को दशहरे पर समाप्त होंगे। शारदीय नवरात्र सभी नवरात्रों में सबसे लोकप्रिय है। 9 दिनों के दौरान देवी दुर्गा की मूर्ति को पंडालों में स्थापित किया जाता है। साथ ही गरबा, दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक शारदीय नवरात्र उत्सव मनाया जाता है। शारदीय नवरात्र शरद ऋतु में मनाया जाता है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्र कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, देवी दुर्गा ने शारदीय नवरात्र के नौ दिनों में महिषासुर से युद्ध किया और विजयादशमी के दिन उसका वध किया था। शारदीय नवरात्र के दौरान विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'