Shattila Ekadashi 2023: षटतिला एकादशी 18 जनवरी को, इस बार बनेगा ये दुर्लभ संयोग
Shattila Ekadashi 2023 Vrat इस बार वृद्धि, अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि तीन शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 06 Jan 2023 03:24:35 PM (IST)
Updated Date: Fri, 06 Jan 2023 10:46:45 PM (IST)

Shattila Ekadashi 2023 Vrat । सनातन धर्म में माघ माह में आने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी कहा जाता है और इस साल यह व्रत 18 जनवरी 2023 को बुधवार के दिन रखा जाएगा। पौराणिक मान्यता है कि एकादशी तिथि व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे दुख, दरिद्रता से मुक्ति मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार Shattila Ekadashi पर इस बार दुर्लभ संयोग बन रहा है।
Shattila Ekadashi पर बनेगा दुर्लभ संयोग
Shattila Ekadashi पर इस बार वृद्धि, अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि तीन शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इन तीनों शुभ योगों के मुहूर्त की बात करें तो सर्वार्थ सिद्धि योग का समय सुबह 7.17 मिनट से शाम 5.23 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत सिद्धि योग सुबह 7.17 मिनट से शाम 5.23 मिनट तक रहेगा। वहीं, वृद्धि योग 18 जनवरी को सुबह 5.59 मिनट से 19 जनवरी सुबह 2.47 मिनट तक रहेगा।
Shattila Ekadashi पर शुभ मुहूर्त
Shattila Ekadashi इस बार माघ मास के कृष्ण पक्ष में 17 जनवरी मंगलवार को शाम 6.05 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 18 जनवरी 2023 बुधवार को शाम 4.3 मिनट पर होगा। उदया तिथि के चलते षटतिला एकादशी का व्रत 18 जनवरी को रखा जाएगा और पारण का समय 19 जनवरी को सुबह 7.14 मिनट से सुबह 9.21 मिनट तक रहेगा।
Shattila Ekadashi पर करें ये उपाय
- पौराणिक मान्यता है कि तिल का दान करने से इंसान को स्वर्ग में स्थान मिलता है।
- तिल और गुड़ के बने 11 लड्डू ब्राह्मण को दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- जल में तिल डालकर मां तुलसी को अर्पित करें, फिर इस जल में तुलसी के पत्ते डालकर घर में छिड़कें। घर से नकारात्मक शक्तियां नहीं आती है।