Silver Anklet in Legs: पैरों में क्यों पहनाई जाती है चांदी की पायल, क्या है इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण?
Silver Anklet in Legs पैरों में चांदी की पायल पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। इससे आपका मन शांत रहता है और घर
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 27 Apr 2023 12:51:19 PM (IST)
Updated Date: Thu, 27 Apr 2023 12:51:19 PM (IST)

Silver Anklet In Legs: अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाएं भले ही ऊपर से नीचे तक सोने से भरी हुई दिखाई देती है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि महिलाएं कभी भी पैरों में सोना नहीं धारण करती है। पैरों में हमेशा महिलाएं चांदी पहने हुए ही दिखाई देती है। हिंदू धर्म में वैज्ञानिक धर्म को हिंदू धर्म कहा जाता है और वैज्ञानिक दृष्टि कोण से देखा जाए तो चांदी की पायल पैरों में पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भी कई कारण होते है जिनकी वजह से पैरों में सोने के बजाय चांदी की पायल धारण की जाती है, तो आइए जानते है उसके पीछे के वैज्ञानिक कारण...
सकारात्मक ऊर्जा
माना जाता है कि पैरों में चांदी की पायल पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। इससे आपका मन शांत रहता है और घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है।
तापमान संतुलन
ऐसा कहा जाता है कि शरीर के ऊपरी हिस्से में सोना धारण करने से और शरीर के निचले हिस्से में चांदी धारण करने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है। इससे आपका मन भी शांत बना रहता है।
एक ही धातु के आभूषण हैं खतरनाक
वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो शरीर पर एक ही धातु से बने आभूषण पहनने से शरीर में कुछ तत्वों की मात्रा असंतुलित हो जाती है। जिसकी वजह से कहा जाता है कि शरीर में अलग-अलग धातु से बने आभूषण धारण करने चाहिए। जिससे शारीरिक समस्याओं का आपको सामना न करना पड़े।
ब्लड सर्कुलेशन
माना जाता है कि चांदी की पायल पहनने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसी वजह से हिंदू धर्म में चांदी की पायल पहनाने की प्रचलन है।
पैरों से संबंधित समस्याएं
अगर महिलाओं को पैरों से संबंधित परेशानी है। जैसे- झुनझुनी आना, सूजन रहना या दर्द रहना। तो ऐमें में चांदी की पायल आपको राहत देने का काम करती है। इसलिए महिलाओं को चांदी की पायल पहनाई जाती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'