• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sita Navami 2024 Puja: सीता नवमी पर आज इस शुभ मुहूर्त में करें माता जानकी की पूजा, जानें क्या है पौराणिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, सीता नवमी का त्योहार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 16 May 2024 09:43:29 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 May 2024 11:11:47 AM (IST)
Sita Navami 2024 Puja: सीता नवमी पर आज इस शुभ मुहूर्त में करें माता जानकी की पूजा, जानें क्या है पौराणिक महत्व
माता जानकी के पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11.04 बजे से लेकर दोपहर 01.43 बजे तक का है।

HighLights

  1. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 मई , 2024 दिन गुरुवार सुबह 6.22 बजे शुरू होगी।
  2. इस तिथि का समापन 17 मई, 2024, शुक्रवार को सुबह 08.48 बजे होगा।
  3. उदया तिथि के अनुसार, सीता नवमी त्योहार 16 मई को ही मनाया जाना उचित होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sita Navami 2024: हिंदू धर्म में रामनवमी के समान ही सीता नवमी पर्व का भी विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि सीता नवमी के दिन ही माता जानकी का जन्म हुआ था और इस कारण सीता नवमी पर माता सीता की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सीता नवमी का त्योहार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह त्योहार आज 16 मई, 2024 को मनाया जा रहा है।

ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 मई , 2024 दिन गुरुवार सुबह 6.22 बजे शुरू होगी और इस तिथि का समापन 17 मई, 2024, शुक्रवार को सुबह 08.48 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, सीता नवमी त्योहार 16 मई को ही मनाया जाना उचित होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस दिन माता जानकी के पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11.04 बजे से लेकर दोपहर 01.43 बजे तक का है।


naidunia_image

सीता नवमी का पौराणिक महत्व

हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों में माता जानकी के जन्म को लेकर कई कथाएं दी गई है। पौराणिक मान्यता है कि एक बार जब मिथिला के राजा जनक खेत में हल चला रहे थे, तब एक घड़े में बच्ची मिली थी। उस बच्ची का नाम ही उन्होंने जानकी रखा था और बेटी की तरह पाला था। जब देवी जानकी बड़ी हो गईं, तो उनके लिए राजा जनक ने एक स्वयंवर का आयोजन किया, जिसमें उनका विवाह भगवान राम से हुआ था।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'