• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

इंदौर में श्री वीर अलीजा सरकार हनुमानजी का सूर्य देव ग्रहण लीला स्वरूप विशेष श्रृंगार, 25 अगस्त को होगा रुद्राभिषेक

विशेष श्रृंगार में भगवान श्री वीर अलीजा सरकार को आकर्षक मुकुट, आभूषण एवं पारंपरिक वस्त्रों से सजाया गया।

By Pranay ChouhanEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 05:54:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 05:58:38 PM (IST)
इंदौर में श्री वीर अलीजा सरकार हनुमानजी का सूर्य देव ग्रहण लीला स्वरूप विशेष श्रृंगार, 25 अगस्त को होगा रुद्राभिषेक
श्री वीर अलीजा सरकार हनुमान मंदिर में मंगलवार के अवसर पर भगवान श्री वीर अलीजा सरकार का विशेष श्रृंगार

HighLights

  1. हनुमान मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
  2. रुद्राभिषेक दोपहर 12 से शाम चार बजे तक आयोजित होगा।
  3. श्रद्धालु शामिल होकर शिव का अभिषेक एवं पूजन कर सकेंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पंचकुइया स्थित राजाधिराज श्री वीर अलीजा सरकार हनुमान मंदिर में मंगलवार के अवसर पर भगवान श्री वीर अलीजा सरकार का विशेष श्रृंगार किया गया। इस मौके पर भगवान हनुमानजी को ‘सूर्य देव ग्रहण लीला’ स्वरूप में सजाया गया। इसमें भगवान सूर्यदेव को अपने हाथों में धारण किए हुए हनुमानजी का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

विशेष श्रृंगार में भगवान श्री वीर अलीजा सरकार को आकर्षक मुकुट, आभूषण एवं पारंपरिक वस्त्रों से सजाया गया। पृष्ठभूमि में सूर्यदेव, देवी-देवताओं एवं ऋषि-मुनियों के दिव्य स्वरूपों के माध्यम से भगवान हनुमान की सूर्य उपासना और उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को दर्शाया गया।


मंगलवार को मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के विशेष स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में समय-समय पर भगवान श्री वीर अलीजा सरकार के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों पर आधारित विशेष श्रृंगार किए जाते हैं। इन श्रृंगारों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक कथाओं और पौराणिक प्रसंगों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

25 को होगा श्रावण मास प्रदोष विशेष रुद्राभिषेक

वीर बगीची गादीपति बाल ब्रह्मचारी पवनानंद महाराज ने बताया कि श्रावण मास के तहत 25 अगस्त को श्रावण मास प्रदोष के विशेष अवसर पर श्री वीर अलीजा सरकार हनुमान मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। रुद्राभिषेक दोपहर 12 से शाम चार बजे तक आयोजित होगा। श्रद्धालु विशेष रुद्राभिषेक पूजन में शामिल होकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कर सकेंगे।