Surya and Chandra Grahan 2023 : नए साल में आएंगे चार ग्रहण: वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को यह भारत में दिखाई देगा
Surya and Chandra Grahan 2023 : पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि नए वर्ष में पहला ग्रहण 20 अप्रैल को पड़ेगा।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Fri, 30 Dec 2022 11:05:32 AM (IST)
Updated Date: Fri, 30 Dec 2022 11:05:32 AM (IST)

Surya and Chandra Grahan 2023 : भोपाल(नवदुनिया प्रतिनिधि)। दो दिन बाद नया वर्ष-2023 शुरू हो जाएगा। इसे मनाने के लिए कई जगहों पर सजा-सजावट की जा रही है। वहीं भोपाल में पूर्व संध्या पर अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उधर, ज्योतिषी भी नए साल के प्रभावों का आकंलन करने में जुटे हैं। पंडितों के अनुसार नए साल 2023 में चार ग्रहण लगेंगे। हालांकि, चार में से सिर्फ 28 अक्टूबर को पड़ने वाले साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। तो वहीं पहला ग्रहण 20 अप्रैल को रहेंगा। पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि नए वर्ष में पहला ग्रहण 20 अप्रैल को पड़ेगा। पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 7:06 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो पांच मई शुक्रवार को लगेगा। यह रात 8:48 से लेकर रात 1.05 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा और इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसी तरह तीसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगेगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
चौथा ग्रहण 28 अक्टूबर को वर्ष-2023 का चौथा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। यह 28 अक्टूबर की रात 1:10 से रात 2:28 बजे तक रहेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल शाम पांच बजे से शुरू हो जाएगा।