Surya Grahan Time India: जानें कहां दिखाई देगा 20 अप्रैल का सूर्यग्रहण, जरूर करें ये धार्मिक उपाय
Surya Grahan Time 2023: हिंदू पंचांग के मुताबिक 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 7.04 मिनट से शुरू होगा
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 14 Apr 2023 08:41:11 AM (IST)
Updated Date: Wed, 19 Apr 2023 08:03:19 AM (IST)
Surya Grahan 2023 Time India Surya Grahan 2023 Time India: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 20 अप्रैल 2023, गुरुवार को लगने वाला है। सनातन धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण की अवधि में पूजा, मांगलिक कार्य, भोजन बनाना या खाना, गर्भवती महिलाओं के बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी होती है। ज्योतिष के मुताबिक भी सूर्य के ऊपर राहु का प्रभाव बढ़ जाने से सूर्य ग्रस्त हो जाता है और इस कारण से सभी राशियों के जातकों पर इसका दुष्प्रभाव दिखाई देता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने वाला है।
भारत में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023 in India)
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही भारत में रहने वाले लोगों पर इसका कोई असर होगा। वैशाख अमावस्या पर इस बार एक ही दिन में 3 प्रकार के सूर्य ग्रहण दिखेंगे। वैज्ञानिकों ने इस सूर्य ग्रहण को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण नाम दिया है। ज्योतिष के अनुसार जिस देश में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होता, वहां सूतक काल भी मान्य नहीं होता है। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) से 12 घंटे पहले सूतक काल (अशुभ अवधि) लग जाती है वहीं जब चंद्र ग्रहण लगता है तो सूतक काल की अवधि 9 घंटे की होती है।
ये है सूर्य ग्रहण लगने का समय (Surya Grahan 2023 Time)
हिंदू पंचांग के मुताबिक 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 7.04 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12.29 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। इस हिसाब से देखा जाए तो सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी।
सूर्य ग्रहण के दौरान करें आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ (Surya Grahan Upay)
भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा, इसलिए सूर्य ग्रहण को कोई असर भारत में नहीं होगा। हालांकि सावधानी के तौर पर सूर्य ग्रहण के प्रभावों से बचने के लिए कुछ धार्मिक उपाय किए जा सकते हैं। सूर्य ग्रहण की अवधि में आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करना चाहिए। ऐसे जातक जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह कुपित हो उन्हें सूर्य अष्टकम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्यदेव की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति के आत्मविश्वास, मान-सम्मान, बल में वृद्धि होती है।
इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Place)
20 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण इन देशों में दिखाई देगा -
- सिंगापुर
- थाईलैंड
- ताइवान
- मलेशिया
- फिजी
- जापान
- कंबोडिया
- चीन
- अमेरिका
- माइक्रोनेशिया
- समोआ
- पापुआ न्यू गिनी
- इंडोनेशिया
- सोलोमन
- बरूनी
- अंटार्कटिका
- ऑस्ट्रेलिया
- दक्षिण हिंद महासागर
- दक्षिण प्रशांत महासागर
- न्यूजीलैंड
- वियतनाम
- फिलीपींस
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'