Surya Grahan 2023: इन 3 राशि वालों के लिए दुखदायी हो सकता है सूर्यग्रहण, इन बातों की रखें सावधानी
Surya Grahan 2023 ग्रहण खत्म होते ही सबसे पहले स्नान करें और सूर्य देव की आराधना करें। इसके अलावा अपने इष्टदेव की भी आराधना करें।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 20 Apr 2023 09:30:07 AM (IST)
Updated Date: Thu, 20 Apr 2023 09:30:47 AM (IST)
.webp)
Surya Grahan 2023। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। हालांकि आज का सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष व खगोलविदों के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि सूर्य ग्रहण के साथ ही इस दिन वैशाख अमावस्या भी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक आज जो सूर्य ग्रहण लगा है वह हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा है, जो एक ही दिन में 3 तरह से दिखाई देगा। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रहण कुछ राशि वाले जातकों के लिए काफी दुखदायी हो सकता है। यहां जानें किन राशि वाले जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण भारी पड़ सकता है -
मेष राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि वाले जातकों की परेशानी बड़ा सकता है। मेष राशि वालों को शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है। ग्रहण के दौरान सभी फैसले सोच समझकर लें। निवेश में सावधानी बरतें।
सिंह राशि
सूर्यग्रहण के दौरान सिंह राशि वालों की दिक्कत बढ़ सकती है। सिंह राशि वाले इस दौरान कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। सिंह राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी आज का सूर्यग्रहण परिवार में परेशानी लेकर आ सकता है। पारिवारिक कलह बढ़ सकता है और बनते काम बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी तनाव हो सकता है। सेहत पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा।
सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचना हैं तो करें ये उपाय
ग्रहण खत्म होते ही सबसे पहले स्नान करें और सूर्य देव की आराधना करें। इसके अलावा अपने इष्टदेव की भी आराधना करें। अपने घर के आसपास भी साफ सफाई रखें। ग्रहण खत्म होने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें और मंदिर में जाकर दर्शन करें। गरीबों या जरूरतमंद को दान देने से भी शुभ फल मिलता है। ग्रहण के बाद आप गेहूं, चना, नमक, गुड़ आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'