धर्म डेस्क, इंदौर। Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा। यह सूर्य ग्रहण दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में दिखाई नहीं देगा। इस कारण इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद ग्रहण के दौरान सनातन शास्त्र द्वारा बताए गए नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। तीन राशियों के लिए यह ग्रहण बहुत ही अशुभ होगा। वहीं, दो राशि वालों को यह सूर्यग्रहण सबसे ज्यादा फायदा देगा। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और देवता भगवान गणेश हैं। इस राशि के लोगों पर भगवान गणेश की कृपा हमेशा प्राप्त होती है। सूर्य ग्रहण के दौरान मिथुन राशि के करियर और बिजनेस पर राहु की दृष्टि रहेगी। इस भाव के स्वामी शनि देव हैं, जिनका सूर्य देव से शत्रु संबंध है। इसलिए मिथुन राशि के जातकों पर राहु की विशेष कृपा रहेगी। पैसों की बचत और निवेश दोनों कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। आपको करियर में कुछ अच्छे ऑफर मिलेंगे।
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। केतु इस समय कन्या राशि में है और धनु राशि के करियर भाव में मौजूद है। इसलिए धनु राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में भी विशेष लाभ मिलेगा। संतान प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। निजी जीवन सुखद बना रहेगा। लव-लाइफ में रोमांच आएगा। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है, आप किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। इस समय व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'