यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Surya Rashi Parivartan 2024: सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 15 दिसंबर को, मेष सहित इन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा शुभ फल
यह राशि परिवर्तन किसी के लिए लाभदायक तो किसी के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। वहीं, खरमास के दौरान मंदिरों में विभिन्न आयोजन होंगे। नाम जप परिक्रमा, शृंगा...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 07:30:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Dec 2024 07:19:58 AM (IST)
सूर्य के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों का भाग्योदय होगा।HighLights
- मांगलिक कार्य पर लगेगा विराम
- भगवान विष्णु को प्रिय है धनुर्मास
- विष्णु की आराधना में जुटेंगे भक्त
धर्म डेस्क इंदौर। ग्रहों के राजा सूर्य का वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश 15 दिसंबर को रात 9.56 बजे होगा। इसके साथ ही भगवान विष्णु के प्रिय धनुर्मास (खरमास) की शुरुआत होगी। इस दौरान सूर्य के कमजोर पड़ने से विवाह, मुंडन सहित सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा।
ज्योतिर्विद शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार, सूर्यदेव एक माह तक धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद 14 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
धनुर्मास लगने से पहले इस वर्ष 2025 के अंतिम पांच विवाह मुहूर्त 4, 5, 9, 10 व 14 दिसंबर को रहेंगे। इस माह में आने वाली दो एकादशी पर विष्णु आराधना का विशेष महत्व है।
![naidunia_image]()
राशि परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव
- मेष : सूर्य गोचर से सबसे ज्यादा शुभ फल मिलेगा। इससे पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल जाएगी।
- वृषभ : इस राशि के जातकों को सूर्य के धनु राशि में रहने के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान विचार-विमर्श कर नई योजना बनाएं।
- मिथुन : नौकरी-व्यवसाय करने वालों के लिए यह अच्छा समय है। इस दौरान पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहने के योग बन रहे हैं।
- कर्क : इस दौरान शत्रुओं पर विजय मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धर्म कार्य में हिस्सा लेंगे।
- सिंह : इस राशि वालों के लिए सूर्य गोचर सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। गुस्से में वृद्धि हो सकती है।
- कन्या : इस दौरान पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है। तनाव की स्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखकर इसके निराकरण के उपाय पर विचार करना हितकर रहेगा।
- तुला : इस राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। साहसिक कदम से व्यापारिक क्षेत्र में लाभ की स्थिति निर्मित हो सकती है।
![naidunia_image]()
- वृश्चिक : सूर्य के राशि परिवर्तन से वाणी में कठोरता रहेगी। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
- धनु : सूर्य धनु राशि में प्रवेश होने से भाग्योदय होगा। आपके अटके काम बनेंगे और आय में वृद्धि होगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा।
- मकर : राजनीतिक विवाद में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस समय विवादों से दूर रहना लाभप्रद रहेगा।
- कुंभ : इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।
- मीन : इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभदायक रहेगा। राजनीतिक और व्यापारिक लाभ के योग बनेंगे।