• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2024 Date: इस बार 29 दिनों का ही होगा सावन माह, पांच सोमवार को रखे जाएंगे व्रत, यहां जानें तिथि

Sawan Somvar 2024: सावन माह में भगवान शिव का पूजन किया जाता है। सोमवार को व्रत रख महादेव का जलाभिषेक भी किया जाता है। मान्‍यता है कि इस माह व्रत रखने ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 01:42:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Jun 2024 03:07:44 PM (IST)
Sawan 2024 Date: इस बार 29 दिनों का ही होगा सावन माह, पांच सोमवार को रखे जाएंगे व्रत, यहां जानें तिथि
22 जुलाई से 19 अगस्‍त तक रहेगा सावन माह

HighLights

  1. इस वर्ष 22 जुलाई से शुरू हो रहा सावन माह
  2. 2 अगस्त को सावन शिवरात्रि का रखा जाएगा व्रत
  3. 19 अगस्त तक रहेगा सावन माह, होंगे अनुष्ठान

Sawan 2024 Date: धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन धर्म में सावन माह को पवित्र माना गया है। यह माह भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। साथ ही शिवालयों में अनुष्ठान भी किए जाते हैं।

सावन के प्रत्येक सोमवार को महादेव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। यही वह महीना है, जब कावड़ यात्रा निकाली जाती है और श्रद्धालु पवित्र नदियों के जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।


कब शुरू होगा सावन माह

पंचांग के अनुसार 21 जुलाई को आषाढ़ माह खत्म होने जा रहा है। इसके बाद 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी। वहीं, 19 अगस्त सावन की पूर्णिमा के साथ यह माह समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस बार सावन 29 दिन का ही रहेगा।

naidunia_image

सावन में इस बार पांच सावन सोमवार के व्रत रखे जाएंगे।

पहला सावन सोमवार 22 जुलाई
दूसरा सावन सोमवार 29 जुलाई
तीसरा सावन सोमवार 5 अगस्त
चौथा सावन सोमवार 12 अगस्त
पांचवा सावन सोमवार

19 अगस्त

चार मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे

सावन माह में प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत भी रखा जाता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित है। सुहागिन महिला पति की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए, तो वहीं कुंवारी युवतियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती है। इस बार चार मंगला गौरी के व्रत रखे जाएंगे।

पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई
दूसरा मंगला गौरी व्रत 30 जुलाई
चौथा मंगला गौरी व्रत 6 अगस्त
चौथा मंगला गौरी व्रत 13 अगस्त

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'