• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बनेंगे तीन शुभ योग, इस तरह करें पूजा, खूब मिलेगा लाभ

इस साल हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह व्रत श्रावस मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 25 Jul 2023 01:21:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Jul 2023 01:21:18 PM (IST)
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बनेंगे तीन शुभ योग, इस तरह करें पूजा, खूब मिलेगा लाभ
hariyali teej 2023 shubh yog

Hariyali Teej 2023: सावन की महीने में आने वाली हरियाली तीज का बहुत महत्व रहता है। उत्तर भारत में इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस साल हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, यह व्रत श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज पर खास संयोग बन रहा है। शुभ संयोग के कारण तीज का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।

तीन शुभ संयोगों में हरियाली तीज

हरियाली तीज पर तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। तीज के मौके पर सिद्धि योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग बन रहा है। इस दिन पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से धन लाभ के साथ-साथ करियर में तरक्की मिलेगी। दरअसल इस दिन शुक्र, मंगल और चंद्रमा, कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनाएगा। साथ ही बुध और सूर्य मिलकर सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। ये संयोग हरियाली तीज पर व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। इस साल हरियाली तीज पर शिव-गौरी की पूजा से न सिर्फ अखंड सौभाग्य का वरदान मिलेगा, बल्कि धन की प्राप्ति भी होगी।


इस तरह करें पूजा

हरियाली तीज सुहागिनों का त्योहार माना जाता है। सावन के महीने में इस व्रत के पड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस पर्व पर हरे रंग का खास महत्व है। महिलाओं को इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए और सोलह श्रृंगार करना चाहिए। साथ ही निर्जला व्रत रखना चाहिए। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध से किया जाता है, इस कारण इस व्रत में दूध नहीं पीना चाहिए। सुहागिनों को भूलकर भी हरियाली तीज पर काले या सफेद कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

इन नियमों का करें पालन

  • सुहागिनों को इस दिन काली चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए। इस दिन सिर्फ हरी या लाल रंग की चूड़ियां पहनें।
  • काला रंग विवाहित जीवन में तनाव और झगड़े को बढ़ाता है। इस रंग को पहनने से नकारात्मकता बढ़ती है।
  • व्रत के दौरान सुहागिनों को पानी बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। इस दिन निर्जला व्रत रखें।
  • हरियाली तीज के दिन मन में बुरे विचार न लाएं। इस दिन मन को खुश रखें और पति के साथ लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल न करें।
  • हरियाली तीज के व्रत की पूजा शुभ मुहूर्त में ही करें। व्रत का पारण भी शुभ मुहूर्त देखकर ही करना चाहिए।

Maa Lakshmi Upay: अमीर लोगों के घरों में जरूर रखी होती हैं ये चीजें, मां लक्ष्मी रहती हैं प्रसन्न

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'