धर्म डेस्क, इंदौर (Ujjain 84 Mahadev)। भगवान शिव की आराधना के लिए सोमवार को दिन सबसे श्रेष्ठ माना गया है। अगर सोमवार भगवान शिव के प्रिय सावन माह का हो तो यह आराधना के लिए और भी उत्तम है। सावन माह के सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त उज्जैन में महाकाल की सवारी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां महाकाल के साथ 84 महादेव के दर्शन-पूजन का भी बड़ा महत्व है।
उज्जैन के 84 महादेव से अगल-अलग कथाएं जुड़ी हुई है। यहां अलग-अलग मंदिरों में भी पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। जैसे कर्कोटकेश्वर महादेव मंदिर में काल सर्प दोष निवारण के लिए पूजा होती है।
ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में राजा हरिशचंद्र ऋण से मुक्ति पाई थी। जो भी भक्त ऋण से मुक्ति चाहता है, वो यहां पूजन करने पहुंचता है। ऐसे ही महादेव के अन्य मंदिरों में पूजन का अलग महत्व है।
1 - श्री अगस्त्येश्वर महादेव
2 - श्री गुहेश्वर महादेव
3 - श्री ढूंढ़ेश्वर महादेव
4 - श्री डमरुकेश्वर महादेव
5 - श्री अनादिकल्पेश्वर महादेव
6- श्री स्वर्णजालेश्वर महादेव
7 - श्री त्रिविष्टपेश्वर महादेव
8 - श्री कपालेश्वर महादेव
9 - श्री स्वर्गद्वारेश्वर महादेव
10 - श्री कर्कोटकेश्वर महादेव
11 - श्री सिद्धेश्वर महादेव
12 - श्री लोकपालेश्वर महादेव
13 - श्री कामेश्वर महादेव
14 - श्री कुटुम्बेश्वर महादेव
15 - श्री इन्द्रद्युम्नेश्वर महादेव
16 - श्री ईशानेश्वर महादेव
17 - श्री अप्सरेश्वर महादेव
18 - श्री कलकलेश्वर महादेव
19 - श्री नागचण्डेश्वर महादेव
20 - श्री प्रतिहारेश्वर महादेव
21 - श्री कुटुम्बकेश्वर महादेव
22 - श्री कर्कटेश्वर महादेव
23 - श्री मेघनादेश्वर महादेव
24 - श्री महालयेश्वर महादेव
25 - श्री मुक्तेश्वर महादेव
26 - श्री सोमेश्वर महादेव
27 - श्री अनरकेश्वर महादेव
28 - श्री जटेश्वर महादेव
29 - श्री रामेश्वर महादेव
30 - श्री च्यवनेश्वर महादेव
31 - श्री खण्डेश्वर महादेव
32 - श्री पत्तनेश्वर महादेव
33 - श्री आनंदेश्वर महादेव
34 - श्री कन्थडेश्वर महादेव
35 - श्री इंद्रेश्वर महादेव
36 - श्री मार्कण्डेश्वर महादेव
37 - श्री शिवेश्वर महादेव
38 - श्री कुसुमेश्वर महादेव
39 - श्री अक्रूरेश्वर महादेव
40 - श्री कुण्डेश्वर महादेव
41 - श्री लुम्पेश्वर महादेव
42 - श्री गंगेश्वर महादेव
43 - श्री अंगारेश्वर महादेव
44 - श्री उत्तरेश्वर महादेव
45 - श्री त्रिलोचनेश्वर महादेव
46 - श्री वीरेश्वर महादेव
47 - श्री नूपुरेश्वर महादेव
48 - श्री अभयेश्वर महादेव
49 - श्री पृथुकेश्वर महादेव
50 - श्री स्थावरेश्वर महादेव
51 - श्री शूलेश्वर महादेव
52 - श्री ओंकारेश्वर महादेव
53 - श्री विश्वेश्वर महादेव
54 - श्री कंटेश्वर महादेव
55 - श्री सिंहेश्वर महादेव
56 - श्री रेवन्तेश्वर महादेव
57 - श्री घंटेश्वर महादेव
58 - श्री प्रयागेश्वर महादेव
59 - श्री सिद्धेश्वर महादेव
60 - श्री मातंगेश्वर महादेव
61 - श्री सौभाग्येश्वर महादेव
62 - श्री रुपेश्वर महादेव
63 - श्री धनु: साहस्त्रेश्वर महादेव
64 - श्री पशुपतेश्वर महादेव
65 - श्री ब्रम्हेश्वर महादेव
66 - श्री जल्पेश्वर महादेव
67 - श्री केदारेश्वर महादेव
68 - श्री पिशाचमुक्तेश्वर महादेव
69 - श्री संगमेश्वर महादेव
70 - श्री दुर्घरेश्वर महादेव
71 - श्री प्रयागेश्वर महादेव
72 - श्री चन्द्रादित्येश्वर महादेव
73 - श्री करभेश्वर महादेव
74 - श्री राजस्थलेश्वर महादेव
75 - श्री बडलेश्वर महादेव
76 - श्री अरुणेश्वर महादेव
77 - श्री पुष्पदन्तेश्वर महादेव
78 - श्री अविमुक्तेश्वर महादेव
79 - श्री हनुमत्केश्वर महादेव
80 - श्री स्वप्नेश्वर महादेव
81 - श्री पिंगलेश्वर महादेव,
82 - श्री कायावरोहणेश्वर महादेव
83 - श्री बिल्वेश्वर महादेव
84 - श्री दुदुरेश्वर महादेव