• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weekly Vrat Tyohar 12 June To 19 June 2024: निर्जला एकादशी से लेकर गंगा दशहरा तक, इस हफ्ते मनाए जा रहे ये व्रत-त्योहार

हर महीने कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। जून महीने के दूसरे सप्ताह में गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, मिथुन संक्रांति, महेश नवमी समेत प्रमुख तिथियां पड़ र...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:28:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jun 2024 11:04:08 AM (IST)
Weekly Vrat Tyohar 12 June To 19 June 2024: निर्जला एकादशी से लेकर गंगा दशहरा तक, इस हफ्ते मनाए जा रहे ये व्रत-त्योहार
जून में मनाए जाने वाले व्रत-त्योहार कौन-से हैं?

HighLights

  1. भगवान शिव को समर्पित है महेश नवमी।
  2. मां गंगा को समर्पित है गंगा दशहरा पर्व।
  3. मिथुन संक्रांति पर सूर्यदेव करेंगे राशि परिवर्तन।

धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Vrat Tyohar 12 June To 19 June 2024: जून का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। इस हफ्ते कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाने वाले हैं। निर्जला एकादशी और गंगा दशहरा समेत कई त्योहार इस हफ्ते पड़ रहे हैं। शास्त्रों में वर्णित है कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। वहीं, निर्जला एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आइए, जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-से प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं।

naidunia_image

धूमावती जयंती

धूमावती जयंती 14 जून को पड़ रही है। यह हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। धूमावती जयंती के दिन मां पार्वती के रौद्र रूप की विशेष पूजा होती है। इसी दिन मासिक दुर्गाष्टमी भी मनाई जाएगी।


मिथुन संक्रांति, महेश नवमी

मिथुन संक्रांति और महेश नवमी दोनो पर्व 15 जून को मनाए जाएंगे। महेश नवमी हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा विधि-विधान से की जाती है। सूर्यदेव भी इसी दिन अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 15 जून को ही सूर्य देव वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

गंगा दशहरा

गंगा दशहरा पर्व 16 जून को मनाया जाने वाला है। यह हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान-ध्यान करने की परंपरा है। साथ ही मां गंगा की पूजा भी की जाती है।

गायत्री जयंती

17 जून को गायत्री जयंती मनाई जाएगी। गायत्री जयंती हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन वेदमाता मां गायत्री की पूजा होती है।

निर्जला एकादशी

18 जून को निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन एकादशी व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है।

बुध प्रदोष व्रत

बुध प्रदोष व्रत 19 जून को पड़ रहा है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। यह पर्व हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'