Teej 2025: कब मनाई जाएगी तीज? हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज की नोट करें सही डेट
तीज पर्व हिंदू महिलाओं के लिए आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। हर साल हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज बड़े उत्साह से मनाई जाती हैं। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र व सुखद दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।
Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 03:30:57 PM (IST)
Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 03:30:57 PM (IST)
तीज का त्योहार पर सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। (फाइल फोटो)HighLights
- महिलाएं झूला झूलती हैं, गीत गाती हैं, व्रत करती हैं।
- तीज पर्वों में सुहागनें करती हैं सोलह श्रृंगार और पूजन।
- ससुराल में बेटियों के लिए मायके से उपहार जाते हैं।
धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू परंपरा में महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में तीज भी शामिल है। तीज को केवल व्रत या पर्व के रूप में देखना ठीक नहीं होगा। यह स्त्री शक्ति, प्रेम, समर्पण का उत्सव है। भारत में हर साल हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है।
इन तीनों पर्वों में सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। हाथों में मेहंदी रचाती हैं। भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना करती हैं।
इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि 2025 में ये तीनों तीजें कब मनाई जाएंगी और इनकी विशेषताएं क्या हैं?
हरियाली तीज- 27 जुलाई 2025 (शनिवार)
- श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली हरियाली तीज शिव-पार्वती के दोबारा मिलने की प्रतीक है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इसका खास महत्व है।
- मान्यता है कि माता पार्वती ने 108 जन्मों तक तप कर शिवजी को पति रूप में प्राप्त किया था। इस दिन महिलाएं झूला झूलती हैं, गीत गाती हैं और पूरा श्रंगार कर व्रत करती हैं।
यह खबर भी पढ़ें- Mahabharata Katha: महाभारत के युद्ध में हनुमान जी ने क्यों दिया पांडवों का साथ, कैसे अर्जुन के रथ पर हुए विराजमान
कजरी तीज- 12 अगस्त 2025 (मंगलवार)
- भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को कजरी तीज मनाई जाती है। इसे कजली तीज या बूढ़ी तीज भी कहा जाता है। महिलाएं इस दिन कजरी गीत गाकर विरह और प्रकृति प्रेम की भावना प्रकट करती हैं।
- शिव-पार्वती और चंद्रमा की पूजा होती है। ससुराल में बेटियों के लिए मायके से उपहार भेजे जाते हैं। लोक संस्कृति का सुंदर रूप इस दिन देखने को मिलता है।
यह खबर भी पढ़ें- Guru Uday 2025: 9 जुलाई को गुरु होंगे मिथुन राशि में उदय, 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
हरतालिका तीज- 26 अगस्त 2025 (मंगलवार)
- यह तीज भाद्रपद शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है। इसे सबसे कठिन व्रतों में माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
- कथा के अनुसार माता पार्वती की सखियां उन्हें उनके पिता से छिपाकर जंगल में ले गईं, जिससे उनका विवाह शिवजी से हो सके।