• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

50 ODI Centuries Record: ये दो खिलाड़ी तोड़ सकते हैं विराट कोहली का वनडे में 50 सेंचुरी का रिकॉर्ड, एक पाकिस्तानी तो दूसरा भारतीय

एक टीवी शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने अपना अनुमान जाहिर किया।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 17 Nov 2023 09:34:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Nov 2023 09:41:57 AM (IST)
50 ODI Centuries Record: ये दो खिलाड़ी तोड़ सकते हैं विराट कोहली का वनडे में 50 सेंचुरी का रिकॉर्ड, एक पाकिस्तानी तो दूसरा भारतीय
वनडे में 50 शतक लगाने वाले विराट दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

HighLights

  1. वनडे में 50 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं विराट कोहली
  2. सचिन तेंडुलकर के 49 शतक का रिकॉर्ड तोड़ा था NZ के खिलाफ
  3. क्रिकेट जगत में चर्चा, अब कौन तोड़ेगा विराट का रिकॉर्ड

एजेंसी, इस्लामाबाद। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने सेमीफाइनल में शतक लगाकर वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह विराट कोहली का वनडे में 50वां शतक था।

अब क्रिकेट जगत में चर्चा है कि कौन-सा बल्लेबाज विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ सकता है। पाकिस्तान में भी इसी बात की चर्चा हो रही है। एक टीवी शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने अपना अनुमान जाहिर किया।

अकमल ने कहा कि किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम में टॉप 3 में बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी ही यह रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इस क्रम में उन्होंने बाबर आजम के साथ ही भारत से सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल का नाम लिया।


کامران اکمل کا کہنا ہے ویرات کوہلی کی 50 سنچریوں کا ریکارڈ بابراعظم توڑ سکتے ہیں۔ pic.twitter.com/oXWKGJW8PZ

— Najeeb ul Hasnain (@ImNajeebH) November 16, 2023

विराट कोहली ने ऐसे तोड़ा सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड

विराट ने यह कारनामा विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में किया। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

naidunia_image

विराट कोहली ने 113 गेंद का सामना करते हुए 119 रन बनाए। इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के भी जड़े। विराट ने जब शतक लगाया, तब महान सचिन तेंडुलकर भी स्टेडियम में मौजूद थे।

विराट ने शतक लगाने के बाद सचिन का अभिवादन किया। बाद में सचिन ने भी विराट को बधाई दी।