
मल्टीमीडिया डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के एबी डी'विलियर्स ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे अंतरराष्ट्रीय वन-डे के दौरान इतिहास रचा। डी'विलियर्स इस दौरान वन-डे में सबसे तेजी से 9000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।
कप्तान डी'विलियर्स ने 85 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपनी 205वीं पारी में 9000 रन पूरे किए। वे सौरव गांगुली (228 पारी) के रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे तेजी से इस मंजिल तक पहुंचे। डी'विलियर्स अब 214 मैचों में 54.04 की औसत से 9080 रन बना चुके हैं।
सबसे कम गेंदों में 9000 रन
33 वर्षीय डी'विलियर्स सबसे कम गेंदों में 9000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 9005 गेंदों में यह कारनामा अंजाम दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गिलक्रिस्ट के नाम पर था जो 9328 गेंदों में इस मंजिल तक पहुंचे थे।