
कराची। पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा भारत के बारे में दिए गए बयान से उन्हें अपने ही देश में आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर अफरीदी के खिलाफ जमकर जहर उगला जा रहा है।
पाकिस्तानी कप्तान अफरीदी ने रविवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिला है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर भी उनकी जमकर बुराई की गई। वैसे कुछ लोगों ने अफरीदी के इस बयान का समर्थन भी किया है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिला: अफरीदी
ट्विटर पर @NeyazKamal10 ने लिखा, 'तो ठीक है अपने से मोहब्बत करने वाले लोगों के बीच अफरीदी इंडिया में ही रहें। पाकिस्तान लौटकर ना आएं।'
@iMohsinMustafa ने लिखा, 'अफरीदी के बयान को दिल पे ना लें प्लीज। रिटायरमेंट के बाद इंडिया जाकर उन्हें कमेंट्री भी तो करनी है।'
@mainbhiengineer ने लिखा, 'अफरीदी को भारत में ज़्यादा प्यार क्यों नहीं मिलेगा। भला कौन ऐसे विपक्षी बल्लेबाज से इश्क़ नहीं करेगा जो 2 गेंदों पर शून्य पर आउट हो जाता है।'
यह भी पढ़ें : अफरीदी के पास आईसीसी खिताब जीतने का अंतिम मौका : वकार
@Asim4pakistan ने लिखा, 'शाहिद अफरीदी से इसी घटिया बयान की उम्मीद की जा सकती थी।'
पत्रकार ओमार कुरैशी (@omar_quraishi) ने लिखा, 'लाला (अफरीदी) ने साबित कर दिया कि वो आगे जाकर पक्के राजनेता बनेंगे।'
@Dartanveerah के ट्विटर हैंडल पर अफरीदी के पुराने बयान को लिखा है जिसमें अफरीदी ने कहा था, 'भारत के लोग उतने बड़े दिल के नहीं होते जितने हम हैं।'
मंजूर आलम ने तंज कसते हुए लिखा, 'दरअसल अफरीदी ये बयान देकर अपील कर रहे थे कि इंडिया हमें बुरी तरह से ना हराए।'
वैसे अफरीदी के बचाव में भी कई लोग सामने आए हैं।
@91Shahji ने लिखा, 'मुझे लगता है अफरीदी के बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उन्होंने पूरी समझदारी से बड़ी डिप्लोमेटिक बात कही जो मौके की नजाकत के हिसाब से थी।'
मलिक मुराद ने लिखा, 'अफरीदी आलोचना करने वालों पर ध्यान मत दो। पूरा पाकिस्तान तुम्हारे साथ है। ऑल द बेस्ट।'