• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

दशहरे के बाद ग्वालियर में जुटेंगी मप्र की क्रिकेटर बेटियां, 23 से राज्य स्तरीय मुकाबले

प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 10 संभागों की टीमें हिस्सा लेंगी और खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 08:42:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 08:43:35 PM (IST)
दशहरे के बाद ग्वालियर में जुटेंगी मप्र की क्रिकेटर बेटियां, 23 से राज्य स्तरीय मुकाबले
अंडर-19 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा करते जेडी हरिओम चतुर्वेदी। नईदुनिया

HighLights

  1. अंडर-19 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में 10 संभागों की टीमें लेंगी हिस्सा
  2. कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम सहित तीन मैदानों पर होंगे मुकाबले
  3. जेडी हरिओम चतुर्वेदी ने बैठक में परखी तैयारियां

डिजिटल टीम। दशहरे के बाद ग्वालियर में मध्य प्रदेश की क्रिकेटर बेटियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, ग्वालियर की मेजबानी में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 10 संभागों की टीमें हिस्सा लेंगी और खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।

सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर जेडी ने ली बैठक

प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण हरिओम चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। चतुर्वेदी ने अधिकारियों को आयोजन की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में सहायक संचालक खेल आरके सिंह, कैलाशपुरी गोस्वामी, पवन शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में होगा शुभारंभ, पिछले साल ग्वालियर ही था चैंपियन

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय के कक्ष प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में होगा। मुकाबले कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम के साथ एमआईटीएस और एलएनआइपीई के मैदानों पर भी खेले जाएंगे।

आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों और समिति के सदस्यों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

पिछले वर्ष शिवपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। ग्वालियर ने जबलपुर संभाग को हराकर खिताब अपने नाम किया था।