
नई दिल्ली। Asia Cup Bowling Records: एशिया कप 2023 जल्द ही शुरू होने वाला है। यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को होगा।
इस बार एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। पिछला टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में हुआ था। एशिया कप के एकदिवसीय फॉर्मेट में श्रीलंकाई गेंदबाजों का दबदबा रहा है। एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में से 4 श्रीलंका के हैं। एक पाकिस्तानी गेंदबाज है।
1. मुथैया मुरलीधन (श्रीलंका) 24 मैच- 30 विकेट
2. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) 14 मैच- 29 विकेट
3. अजंता मेंडिस (श्रीलंका) 8 मैच- 26 विकेट
4. सईद अजमल (पाकिस्तान) 12 मैच- 25 विकेट
5. चामिंडा वास (श्रीलंका) 19 मैच- 23 विकेट
6. इरफान पठान (भारत) 12 मैच- 22 विकेट
7. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 25 मैच- 22 विकेट
8. अब्दुल रजाक (बांग्लादेश) 18 मैच- 22 विकेट
9. रवींद्र जड़ेजा (भारत) 14 मैच- 19 विकेट
10. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 13 मैच- 19 विकेट।
अफगानिस्तान ने एशिया कप 2023 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी को सौंपी गई है। बल्लेबाज करीम जनत की छह साल बाद वापसी हुई है। अफगानिस्तान का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 3 सितंबर को होगा।
हशमतु्ल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुललाह जादरान, मोहम्मद नबी, इक्रम अली खिल, राशिद खान, गुलबदिन नाइब, करीम जनत, अब्दुल रहमान, शारफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, फजलहक फारूकी।