
मुंबई। Ajay Devgan on Virat kohli: भारत और श्रीलंका के बीच तीन इंटरनेशनल टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस बीच फिल्म एक्टर Ajay Devgan ने भारतीय टीम के कप्तान Virat Kohli की जमकर तारीफ की है। अजय फिलहाल अपनी नई फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर के प्रमोशन में जुटे हैं। विराट की तारीफ करते हुए अजय ने उन्हें भारतीय टीम का Tanhaji बताया।
बता दें कि इंदौर में होलकर स्टेडियम में भारत और श्रीलंंका के बीच दूसरा मैच मंगलवार शाम को खेला जाना है। ये टीम इंडिया के लिए बेहद लकी ग्राउंड है क्योंकि टीम ने यहां खेले सभी फॉर्मेट के मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने यहां खेले गए सभी 5 वनडे, 2 टेस्ट और एक टी20 मैच जीते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया ने हाल में सभी फॉर्मेट में जबर्दस्त सफलता हासिल की है और टीम की इस जीत में कप्तान विराट कोहली का धमाकेदार प्रदर्शन रहा है।विराट अपनी हर पारी के साथ नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और इन रिकॉर्ड्स के साथ ही विराट दुनिया के महानतम बल्लेबाजों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।
विराट के इसी प्रदर्शन को देखते हुए अजय देवगन ने उन्हें टीम इंडिया का तान्हाजी बताया। कप्तान के तौर पर विराट जिस तरह से टीम को लीड कर रहे हैं और वो काफी शानदार रहा है। अजय ने कहा- विराट की कप्तानी में टीम इंडिया अलग ही दमदार रंग में नजर आती है। वे जिस तरह से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं वो उन्हें अपनी फील्ड का तान्हाजी बनाता है। वे उसी श्रेणी के नेतृत्वकर्ता हैं।
अजय ने ये खासियत बताई
अजय अपनी नई फिल्म तान्हाजी - द अनसंग वॉरियर के प्रमोशन के दौरान विराट की तारीफ की। वे एक टीवी शो में पहुंचे जहां उन्होंने विराट कोहली की तुलना तान्हाजी से की। अजय ने कहा- विराट भारतीय कप्तान के तौर पर जिस आत्मविश्वास, आक्रामकता और अजेय होकर लीड कर रहे हैं वो काफी जबर्दस्त है। विराट भी तान्हाजी की तरह ही हर कीमत पर जीतने वाले वाले व्यक्ति हैं। इस टीवी शो में ये अजय ने ये भी बताया कि वे भी कभी क्रिकेट खेलते थे और एक बार कैच पकड़ने के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई थी, इस वजह से आज भी उनकी वो उंगली मुड़ी हुई है।
बहरहाल श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में होने वाले दूसरे टी20 मैच में भी विराट के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड है।