Covid-19: Bollywood के महानायक Amitabh Bachchan कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। Amitabh Bachchan ने शनिवार रात ट्विटर के जरिए अपने फैंस को यह खबर दी। यह खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया क्योंकि अमिताभ बच्चन पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर लोगों को Covid-19 के प्रति सतर्क कर रहे थे। दुनिया भर के फैंस अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। Sachin Tendulkar समेत शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों ने भी अमिताभ बच्चन के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन को भी Covid-19 पॉजिटिव पाया गया है।
T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted to Hospital .. hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , results awaited ..
All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2020
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं Covid-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मुझे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। मेरे परिवार और स्टाफ का टेस्ट हो गया है, उनका रिजल्ट अभी आना बाकी है। जितने भी लोग पिछले 10 दिनों में मुझसे मिले हैं, वे अपना टेस्ट करवा लें।'
अमिताभ बच्चन के Covid-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, आकाश चोपड़ा और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।
Take care Amit ji.
Praying for your good health and quick recovery. 🙏🏼 https://t.co/KRwPQ9RQZT
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 11, 2020
सचिन तेंडुलकर ने ट्वीट किया, अमित जी अपना ध्यान रखें। भगवान से आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Get well soon Sir 🕉🙏🙏
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) July 11, 2020
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने लिखा, 'Get well soon Sir.'
Get well soon sir 🙏🙏 https://t.co/PQbmiUPrYf
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 11, 2020
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अमिताभ बच्चन के जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांगी है।
Wishing you a speedy recovery @SrBachchan. The prayers and good wishes of the entire country are behind you. You have always been a fighter and will see this through too with your will power and resilience. Hope you get well really soon ❤️🙏🏻 https://t.co/39yqi3Mb0b
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) July 11, 2020
Get well soon Amit Ji @SrBachchan Prayers for a speedy recovery. https://t.co/s2VIq1SRh5
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) July 11, 2020
Posted By: Kiran K Waikar
- # Amitabh Bachchan
- # Amitabh Bachchan tests Corona positive
- # Abhishek Bachchan
- # Sachin Tendulkar
- # Suresh Raina
- # Harbhajan Singh
- # Irfan Pathan
- # Shoaib Akhtar
- # cricket fraternity
- # speedy recovery
- # cricket