• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Andre Russell: आंद्रे रसेल ने रचा इतिहास, यह रिकॉर्ड बनाकर क्रिस गेल के क्लब में हुए शामिल

Andre Russell: आंद्रे रसेल ने टी20 में 600 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में टॉप तीन बल्लेबाज कैरिबियन हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 05 May 2023 02:21:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 May 2023 02:21:01 PM (IST)
Andre Russell: आंद्रे रसेल ने रचा इतिहास, यह रिकॉर्ड बनाकर क्रिस गेल के क्लब में हुए शामिल
Andre Russell: आंद्रे रसेल ने टी20 में 600 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में टॉप तीन बल्लेबाज कैरिबियन हैं।

Andre Russell: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने 24 रन बनाए। रसेल ने अपनी इस पारी में 2 छक्के और 1 चौका लगाया। आंद्रे ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने का कारनामा किया है। वह अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल है। गेल ने टी20 क्रिकेट में 1056 छक्के लगाए हैं। दूसरे स्थान पर कीरोन पोलार्ड है। पोलार्ड के नाम 813 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

टॉप 3 बल्लेबाज कैरिबियन

आंद्रे रसेल ने टी20 में 600 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में टॉप तीन बल्लेबाज कैरिबियन हैं। भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 472 छक्के लगाए हैं।


आईपीएल में सबसे ज्याद छक्के लगाने का रिकॉर्ड

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने IPL में 357 छक्के लगाए हैं। एबी डी विलियर्स ने आईपीएल में 251 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा अब तक 250, एमएस धोनी 237, विराट कोहली 229, पोलार्ड 223, डेविड वॉर्नर 217 और सुरेश रैना 203 छक्के जड़ चुके हैं।

वरुण ने अंतिम ओवर में केकेआर को जिताया

वहीं, गुरुवार को खेले गए मुकाबले में हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया। SRH को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे। KKR के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हैदराबाद को सिर्फ 3 रन बनाने दिए और जीत टीम की झोली में डाल दी। सनराइजर्स को आखिरी 5 ओवर में 38 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 32 रन बना सकी। मैच में दोनों टीमों की ओर से एक भी फिफ्टी नहीं लगी।