• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए इस खिलाड़ी की NZ टीम में वापसी

ऑलराउंडर कोरी एंडरसन की भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच वन-डे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में वापसी हुई है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 19 Sep 2016 10:20:42 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Sep 2016 10:23:03 AM (IST)
भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए इस खिलाड़ी की NZ टीम में वापसी

वेलिंगटन। ऑलराउंडर कोरी एंडरसन की भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच वन-डे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में वापसी हुई है। वे इस सीरीज में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। पांच मैचों की यह सीरीज 18 अक्टूबर से खेली जाएगी।

टखने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। उनकी जगह टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैनरी निकोलस को वन-डे टीम में स्थान नहीं दिया गया। बल्लेबाज एंटोन डेवचिच, ऑलराउंडर जिमी नीशम और विकेटकीपर बीजे वाटलिंग की टीम में वापसी हुई है।


यह भी पढ़ें : 51 वर्षों से कायम यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया कोई भारतीय गेंदबाज

एंडरसन ने अंतिम बार भारत में ट्वेंईटी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद पीठ दर्द की वजह से वे जिम्बाब्वे और द. अफ्रीका के दौरे पर नहीं गए थे। फिटनेस हासिल कर उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है।

यह भी पढ़ें : VIDEO: 9 साल पहले आज ही के दिन युवी ने एक ओवर में जड़े थे 6 छक्के

टीम : केन विलियम्सन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रैसवेल, एंटोन डेवचिच, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, जेम्स नीशम, ल्युक रोंची, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, बीजे वाटलिंग।