
बेंगलुरु। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ महीनों पहले दोनों के अलग होने की खबरें आई थी। अनुष्का और विराट के रिश्तें तब मुश्किल में आ गए थे जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।
मगर अब लगता है कि विराट और अनुष्का ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला कर लिया है। हाल ही में यह स्टार जोड़ी बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर दिखी। आईपीएल मैच से पहले दोनों ने अपने एक फैन के साथ फोटो भी खिंचवाया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का को आईपीएल मैच से पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली के साथ देखा गया। दोनों ने फोटो के लिए पोज भी दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट और अनुष्का पब्लिक के बीच में एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते और अपने रिश्ते को निजी रखना चाहते हैं।
इस बीच एक करीबी सूत्र से जानकारी मिली है कि यह जोड़ी इसलिए पब्लिक के बीच अब निकलने लगी है क्योंकि विराट नहीं चाहते कि उनके खराब प्रदर्शन पर अनुष्का को निशाना बनाया जाए। इससे पहले क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार को लेकर दम भरा था। मगर इस बार दोनों ने फैसला किया है कि वह अपना रिश्ता लोगों से दूर रखेंगे क्योंकि उनके बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है।

अनुष्का को कई बार विराट के प्रदर्शन पर निशाना बनते देखा गया है। और तो और विराट के खराब प्रदर्शन पर अनुष्का ट्विटर पर ट्रेंड करती दिखती हैं क्योंकि लोग कई तरह के मजाक बनाते है।
टी-20 विश्व कप में जब विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताया था तो ट्विटर यूजर्स ने सुल्तान फिल्म की हीरोइन को अलग होने के लिए धन्यवाद देकर मजाक बनाया था। मगर विराट ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का का बचाव करते हुए निंदा करने वालों के लिए ट्विटर पर कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि अनुष्का ने हमेशा उन्हें सकारात्मकता प्रदान की है और लोगों को ऐसे ट्वीट या पोस्ट करने में शर्म आना चाहिए।
अनुष्का और विराट की मुलाकात 2013 में हुई थी। दोनों पहली बार अक्टूबर 2014 में पब्लिक की नजरों में आए थे जब वह इंडियन सुपर लीग का मैच देखने जा रहे थे।