• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: मुश्किल हालातों में चमके शुभमन गिल, बांग्लादेश से खिलाफ जमाया शानदार शतक

आईसीसी की ताजा जारी वनडे इंटरनेशनल बैट्समैन की रैंकिंग में तमाम दिग्गज बल्लेबाजों के होते हुए शुभमन गिल दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित शर्मा 9वें पायदान पर और विराट कोहली आठवें नंबर पर हैं।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 15 Sep 2023 10:30:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 Sep 2023 10:33:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IND vs BAN: मुश्किल हालातों में चमके शुभमन गिल, बांग्लादेश से खिलाफ जमाया शानदार शतक
बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने जमाया शतक (फोटो- BCCI)

HighLights

  1. बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने बनाया शतक
  2. वनडे करियर का उच्चतम स्कोर
  3. ODI रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं शुभमन गिल

Asia Cup 2023, Shubman Gill Century: एशिया कप के सुपर-4 राउंड के आखिरी मुकाबले में एक तरफ भारतीय टीम से दिग्गज बल्लेबाज जूझते नजर आए, तो दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक जमाया। मुश्किल हालातों में दमदार पारी खेलकर शुभमन गिल ने साबित किया कि वो लंबी रेस के खिलाड़ी हैं। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में शुभमन गिल ने अकेले एक छोर को संभाले रखा और 117 गेंदों में शानदार 100 रन बनाये। इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के जमाए। गिल का शतक इसलिए भी खास था क्योंकि करियर में पहली बार उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जमाया।

करियर का पहला ODI शतक

शुभमन गिल ने बांग्लादेश टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने में सफलता हासिल की।पहली बार एशिया कप में खेल रहे गिल का इस टूर्नामेंट का शतक भी पहला ही है। इससे पहले उन्होंने इस टीम के खिलाफ एक मैच खेला था जिसमें उन्होंने नाबाद 93 रन की पारी खेली थी। शुक्रवार के मैच में उन्होंने शतक जड़ते हुए इस टीम के खिलाफ अपना बेस्ट स्कोर भी बना डाला। उन्होंने 113 गेंदों में 121 रन बनाये, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।


कम उम्र, बड़ी उपलब्धियां

शुभमन गिल, साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। इस साल वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 रन और फिर 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। शुभमन गिल ने साल 2023 में अब तक 36 इंटरनेशनल पारियों में 6 शतक लगा चुके हैं, जबकि विराट कोहली ने इस साल अब तक 22 पारियों में 5 शतक लगाए हैं। इस तरह साल 2023 में शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल, विराट कोहली से आगे निकल गए हैं।

आईसीसी रैंकिंग में बनाई जगह

आईसीसी की ताजा जारी वनडे इंटरनेशनल बैटर्स की रैंकिंग में तीन भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। खास बात है कि तमाम दिग्गज बल्लेबाजों के बावजूद शुभमन गिल दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित शर्मा 9वें पायदान पर और विराट कोहली आठवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी भी नंबर-1 पोजिशन पर बने हुए हैं। लेकिन शुभमन गिल जल्द ही उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं। बाबर आजम के खाते में 863 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं, जबकि शुभमन गिल के खाते में 759 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।