• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL Asia Cup Final: एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, 8वीं बार बना चैंपियन

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका टीम 50 रनों पर सिमट गई थी...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 17 Sep 2023 03:05:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Sep 2023 08:47:59 PM (IST)
IND vs SL Asia Cup Final: एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, 8वीं बार बना चैंपियन
IND vs SL Asia Cup Final

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 जीत लिया है। टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। यह टीम इंडिया की वनडे में सबसे तेज जीत है। इससे पहले टीम ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय बॉलर्स ने 15.2 ओवर में 50 रन पर श्रीलंका को ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या को 3 सफलता मिली, जबकि 1 विकेट जसप्रीत बुमराह के खाते में आया। भारतीय टीम से ईशान किशन (23* रन) और शुभमन गिल ने (27* रन) 6.1 ओवर में टीम को जीत दिलाई।

मोहम्मद सिराज ने डोनेट की इनामी राशि

सिराज ने प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। उन्हें 5 हजार डॉलर की इनामी रकम मिली। उन्होंने यह रकम ग्राउंड्स स्टॉफ की टीम को डोनेट कर दी। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने ग्राउंड्स स्टाफ को 50 हजार डॉलर दिए।

श्रीलंका ने बांग्लादेश का तोड़ा रिकॉर्ड

यह टीम इंडिया के खिलाफ किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले वनडे में सबसे कम स्कोर भारत के खिलाफ बांग्लादेश के नाम था। बांग्लादेश टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वनडे में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। जिम्माब्वे 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर सिमट गई थी।


मोहम्मद सिराज ने चामिंडा वास के रिकॉर्ड की बराबरी की

सिराज ने वनडे में सबसे कम बॉल पर 5 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने 5 विकेट 16 गेंद पर लिए। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 बॉल पर 5 विकेट झटके थे।

naidunia_image

Image Source- ICC

एशिया कप में सबसे ज्यादा कौन देश जीता है?

साल विजेता उपविजेता वेन्यू
1984 भारत श्रीलंका यूएई
1986 श्रीलंका पाकिस्तान श्रीलंका
1988 भारत श्रीलंका बांग्लादेश
1990/91 भारत श्रीलंका भारत
1995 भारत श्रीलंका यूएई
1997 श्रीलंका भारत श्रीलंका
2000 पाकिस्तान श्रीलंका बांग्लादेश
2004 श्रीलंका भारत श्रीलंका
2008 श्रीलंका भारत पाकिस्तान
2010 भारत श्रीलंका श्रीलंका
2012 पाकिस्तान बांग्लादेश बांग्लादेश
2014 श्रीलंका पाकिस्तान बांग्लादेश
2016 भारत बांग्लादेश बांग्लादेश
2018 भारत बांग्लादेश बांग्लादेश
2022 श्रीलंका पाकिस्तान यूएई
2023 भारत श्रीलंका पाकिस्तान/श्रीलंका

पावरप्ले में लड़खड़ाई श्रीलंका टीम

श्रीलंका टीम पावरप्ले में लड़खड़ा गई। 10 ओवर में 33 रन पर 6 खिलाड़ी आउट हो गए। सिराज ने 5 और जसप्रीत ने 1 विकेट लिया। टीम को कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक कुसल मेंडिस ने 17 रन बनाए।

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Updates:

50 रन पर श्रीलंका टीम ऑलआउट

श्रीलंका टीम 50 रनों पर ऑलआउट हो गई है। श्रीलंका 15.2 ओवर में सिमट गई।

श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा

श्रीलंका को 9वां झटका लगा है। हार्दिक पंड्या ने प्रमोद मदूसन को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।

naidunia_image

Image Source- ICC

श्रीलंका के 50 रन पूरे

श्रीलंका टीम के 50 रन पूरे हो चुके हैं। पचास रनों में श्रीलंका के 8 खिलाड़ी पवेलियन आउट हो गए हैं।

श्रीलंका टीम की हालत खराब

श्रीलंका टीम लगातार विकेट खो रही है। अब हार्दिक पंड्या को 1 विकेट मिला है। उन्होंने डुनिथ को आउट किया।

सिराज ने 5 विकेट झटके

मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने शनाका को 0 रन पर बोल्ड कर दिया।

मोहम्मद सिराज ने लगातार 2 विकेट लिए

सिराज ने चरिथ असलंका 0 को पहली ही गेंद पर आउट किया। सिराज अब तक 3 विकेट ले चुके हैं।

श्रीलंका को तीसरा झटका, सदीरा भी आउट

श्रीलंका की टीम को तीसरा झटका लगा सिराज ने दिया है। सदीरा समरविक्रमा शून्य पर LBW आउट हुए।

श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका टीम को दूसरा झटका लगा है। पथुम निसांका को मोहम्मद सिराज ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। पथुम 2 रन बनाकर आउट हुए।

बुमराह से परेरा को आउट किया

भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला शुरू हो गया है। पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला। उन्होंने तीसरी गेंद पर श्रीलंका को झटका दिया। कुसल परेरा को बुमराह ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। कुसल खाता भी खोल नहीं सके।

कोलंबो में मैदान पर कवर्स आ गए

कोलंबो में मैच से पहले बारिश शुरू हो गई। पूरे मैदान को कवर किया गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिय पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका

दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, दशन हेमंथ, मथीश पथिराना, कसुन रजिथा।

भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था

टीम इंडिया ने आखिरी बार 2018 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खिताब जीता था। उस समय दुबई में एशिया कप के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया था।