• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup: वनडे मैचों में सबसे तेज 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने मोहम्मद सिराज, बनाये कई रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट लेकर मोहम्मद सिराज, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। सिराज ने 16 गेंदों में ही ...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 17 Sep 2023 05:13:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Sep 2023 06:03:43 PM (IST)
Asia Cup: वनडे मैचों में सबसे तेज 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने मोहम्मद सिराज, बनाये कई रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज ने 16 गेंदों में लिए 5 विकेट (फोटो-BCCI)

HighLights

  1. मोहम्मद सिराज ने की शानदार गेंदबाजी
  2. श्रीलंका के खिलाफ झटके 6 विकेट
  3. एक ही ओवर में लिए 4 विकेट

Asia Cup Final Match, IND vs SL: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंहबाजी का प्रदर्शन करते हुए शुरुआती ओवरों में ही श्रीलंका की आधी टीम को पैवेलियन पहुंचा दिया। सिराज ने सिर्फ 16 गेंदों में 5 विकेट लिये। इनमें से 4 विकेट तो उन्होंने एक ही ओवर में ले लिये। इसके साथ ही सिराज ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में चार विकेट हासिल किए। ये मोहम्मद सिराज का अब तक का श्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। सिराज ने 7 ओवरों में सिर्फ 21 रन देकर 6 विकेट लिए।

एक ओवर में 4 विकेट

  • पहली बॉल, पथुम निसंका, जडेजा के हाथों कैच आउट
  • दूसरी बॉल, सदीरा समराविक्रमा को, कोई रन नहीं
  • तीसरी बॉल, सदीरा समराविक्रमा LBW आउट
  • चौथी बॉल, चरिथ असलांका, ईशान किशन के हाथों कैच आउट
  • पांचवी बॉल, धनंजय ने बनाये 4 रन
  • छठी बॉल, धनंजय डिसिल्वा, केएल राहुल के हाथों कैच आउट

पूरे किये 50 विकेट

इसके बाद मोहम्मद सिराज ने अपने छठे ओवर में श्रीलंकाई कप्तान दासुन सनाका को क्लीन बोल्ड किया।सिराज ने इस तूफानी गेंदबाजी के बदौलत इसी मैच में अपने वनडे में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। मोहम्मद सिराज वनडे में शुरुआती 50 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सबसे तेज 1002 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की। इस मामले में श्रीलंका के ही अजंता मेंडिस टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 847 गेंदों पर शुरुआती 50 विकेट झटके हैं।


सबसे तेज 5 विकेट

श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट लेकर मोहम्मद सिराज, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। सिराज ने 16 गेंदों में ही अपने पांच विकेट पूरे किए। छठे ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने पांचवीं सफलता हासिल की। उन्होंने वनडे करियर में पहली बार किसी मैच में पांच विकेट लिया।