• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: श्रीलंका की जीत का सिलसिला टूटा, भारत ने दी 41 रनों से मात, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Asia Cup: पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। जवाब में उतरी श्रीलंका टीम 41.3 ओवर में 172 रनों पर सिमट गई।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 12 Sep 2023 02:53:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 Sep 2023 12:54:32 AM (IST)
IND vs SL: श्रीलंका की जीत का सिलसिला टूटा, भारत ने दी 41 रनों से मात, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
एशिया कप में श्रीलंका और भारत का मैच ( फोटो- BCCI)

HighLights

  1. एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारत-श्रीलंका का मैच।
  2. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ मुकाबला।
  3. एशिया कप टीम इंडिया के फाइनल में।

Asia Cup, India vs SriLanka Match: भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने अपने दूसरे सुपर-4 मैच में श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। जवाब में उतरी श्रीलंका टीम 41.3 ओवर में 172 रनों पर सिमट गई।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 53 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने वनडे करियर में 51वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने दस हजार रन भी पूरे किए। रोहित के अलावा केएल राहुल ने 39 और ईशान किशन ने 33 रनों का योगदान दिया। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने आखिरी विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की। लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट झटके, जबकि ऑफ स्पिनर चरिथ असालंका ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। एक विकेट महीश थीक्षणा को मिला।


214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की खराब शुरुआत रही। टीम ने तीसरे ओवर में पथुम निसांका 6 रन का विकेट खो दिया। कुसल मेंडिस 15 रन ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 7वें ओवर में जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। आठवें ओवर में सिराज ने दिमुथ करुणारत्ने 2 रन को चलता किया। शुरुआती 10 ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। धनंजय डी सिल्वा 41 रन बनाकर आउट हुए। चरिथ असालंका 22 रन पर कुलदीप यादव का शिकार बने।

भारत: प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, के एल राहुल (कीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका: प्लेइंग XI

पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ना, कुसल मेंडिस (कीपर), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डीसिल्वा, दसुन शानका (कीपर), दुनिथ वेल्लालागे, महीश थीक्षणा, कसुन रजिता, मथीशा पथिराना