एशिया कप में सुपर-4 की तस्वीर साफ, जानिए किन दिन किन टीमों का होगा मुकाबला
दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर 10 सितंबर पर टिकी है, जब दोनों देश एक बार फिर आमने-सामने आएंगे।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 07:40:22 AM (IST)
Updated Date: Wed, 06 Sep 2023 07:40:22 AM (IST)
सुपर 4 के मुकाबले बुधवार से शुरू हो रहे हैं।HighLights
- एशिया कप में सुपर-4 के मुकाबले आज से
- भारत-पाकिस्तान ने बनाई जगह
- श्रीलंका-अफगानिस्तान भी सुपर-4 में
नई दिल्ली। एशिया कप क्रिकेट (Asia Cup 2023) में सुपर 4 की तस्वीर साफ हो गई है। बीती रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हरा दिया। इसके साथ ही सुपर 4 में ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान, तो ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने स्थान बनाया है।
- 6 सितंबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, लाहौर, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
- 9 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
- 10 सितंबर: पाकिस्तान बनाम भारत, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
- 12 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
- 14 सितंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
- 15 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
- 17 सितंबर: फाइनल, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को हुआ था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा था। अब दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर 10 सितंबर पर टिकी है, जब दोनों देश एक बार फिर आमने-सामने आएंगे।
सुपर 4 के मुकाबले बुधवार से शुरू हो रहे हैं। पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा जब बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। बाकी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे।
कहां होगी एशिया कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2023 सुपर 4 चरण डिज्नी+हॉटस्टार वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर मुफ्त में देखा जा सकता है।