• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

मोहसिन नकवी के सामने फूटा भारतीय फैंस का गुस्सा, स्टेडियम में गूंजा 'ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर', दुबई से दुम दबाकर भागे

भारतीय फैंस ने पीसीबी चीफ को घेर लिया और ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर के नारे लगाए। मैच के दौरान हुई इस फजीहत के बाद नकवी चुपचाप गाड़ी में बैठकर निकल लिए।

By Nitin KumarEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 04:12:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 04:12:44 PM (IST)
मोहसिन नकवी के सामने फूटा भारतीय फैंस का गुस्सा, स्टेडियम में गूंजा 'ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर', दुबई से दुम दबाकर भागे
भारतीय फैंस ने नकवी के सामने लगाए नारे (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. भारतीय क्रिकेट फैंस का वीडियो वायरल
  2. मोहसिन नकवी के सामने जोरदार नारेबाजी
  3. दुबई से दुम दबाकर भागे मोहसिन नकवी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी की एक बार फिर से किरकिरी हुई है। रविवार को दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में भारत महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम आमने-सामने हुई।

इस दौरान भारतीय फैंस ने पीसीबी चीफ को घेर लिया और ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर के नारे लगाए। मैच के दौरान हुई इस फजीहत के बाद नकवी चुपचाप गाड़ी में बैठकर निकल लिए।

आठवीं बार चैंपियन बना भारत

दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार 72 रनों से जीत हासिल की। भारत ने लगातार आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता।

मैच के बाद पता चला कि टीम इंडिया को नकवी ही ट्रॉफी देंगे तो उसने ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, नकवी ने उपविजेता टीम श्रीलंका को चेक जरूर दिया और वह कुछ देर स्टेज पर खड़े भी रहे, लेकिन फिर चले गए।


भारतीय फैंस ने लगाए नारे

इस मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय फैंस टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए नकवी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और उन्हें 'ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर' कहकर चिढ़ा रहे हैं। ये फैंस स्टेज से काफी दूर बैठे हैं, लेकिन लगातार स्टेज की तरफ नारेबाजी कर रहे हैं।

ट्रॉफी लेकर भागे थे नकवी

गौरतलब है कि, बीते साल 2025 के एशिया कप फाइनल में भी बिल्कुल ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में मात दी थी और नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद नकवी अपने साथ ट्रॉफी लेकर चले गए थे। इसी कारण नकवी को ट्रॉफी चोर कहा जाने लगा और भारतीय फैंस ने उन्हें इसी नाम से चिढ़ाया।