ईशान किशन होंगे विकेटकीपर
टीम में 3 विकेटकीपर को रखा गया है जिनमें केएल राहुल, ईशान किशन के अलावा स्टैंडबाय प्लेयर के रूप में संजू सैमसन शामिल हैं। पहले मैच में केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान विकेट के पीछे नजर आएंगे, हालांकि पारी की शुरुआत रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल करेंगे।
नंबर चार पर अय्यर मचाएंगे धमाल
तीसरे नंबर पर
पाकिस्तान के खिलाफ आग उगलने वाला विराट कोहली का बल्ला भी तैयार है। चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट हैं और चौथे स्थान पर टीम का मिडिल ऑर्डर संभालेंगे। अय्यर के आने से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी।
टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या अपनी बॉल और बैट से पाकिस्तान के छक्के छुड़ाएंगे। लगातार फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की जगह भी लगभग पक्की ही है। दो ऑलराउंडर की मौजूदगी में स्पिनर कुलदीप यादव अपनी कलाई का जादू दिखाते नजर आ सकते हैं।
बुमराह की वापसी
तेज गेंदबाजी में 11 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पाकिस्तान के लिए शुरुआती ओवर में खतरनाक साबित होंगे। खास मौकों पर मो. शमी का अनुभव पाकिस्तानी टीम को शिकस्त देने में मददगार साबित हो सकता है।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मो. सिराज।
इनके अलावा 18 सदस्यीय भारतीय टीम में चयनित अन्य खिलाड़ी- केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (स्टैंडबाय)।