• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Team India Asia Cup Squad: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका

Asia Cup 2023: टीम इंडिया अपना पहला मैच 2 सितंबर को कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 21 Aug 2023 11:28:03 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Aug 2023 02:11:44 PM (IST)
Team India Asia Cup Squad: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका
दिल्ली के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर

HighLights

  1. एशिया कप में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे
  2. हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे
  3. टीम चयन में विश्व कप पर फोकस

नई दिल्ली। 30 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप क्रिकेट 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में हुई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति की बैठक ने 17 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। रोहित शर्मा कप्तान हैं, जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है। संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है।

naidunia_image

Asia Cup 2023 Team India Squad Announcement LIVE Updates

चयन समिति की बैठक में कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ मौजूद रहे। बैठक के बाद रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने मीडिया को जानकारी दी।

#WATCH | BCCI chief selector Ajit Agarkar announces Indian Men's Cricket team for Asia Cup 2023

"Rohit Sharma (C), Shubman Gill, Virat Kohli, Shreyas Iyer, KL Rahul, Suryakumar Yadav, Tilak Varma, Ishan Kishan, Hardik Pandya (VC), Ravindra Jadeja, Shardul Thakur, Axar Patel,… pic.twitter.com/hG6Y6YkZQr

— ANI (@ANI) August 21, 2023


टीम इंडिया अभी आयरलैंड में है जहां टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि बुमराह को एशिया कप के लिए टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

एशिया कप के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर)

एशिया कप क्रिकेट 2022 शेड्यूल

  • 30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल - मुल्तान
  • 31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका - कैंडी
  • 2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान - कैंडी
  • 3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान - लाहौर
  • 4 सितंबर: भारत vs नेपाल - कैंडी
  • 5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान - लाहौर
  • 6 सितंबर: A1 Vs B2 - लाहौर
  • 9 सितंबर: B1 vs B2 - कोलंबो
  • 10 सितंबर: A1 vs A2 - कोलंबो
  • 12 सितंबर: A2 vs B1 - कोलंबो
  • 14 सितंबर: A1 vs B1 - कोलंबो
  • 15 सितंबर: A2 vs B2 - कोलंबो
  • 17 सितंबर: फाइनल - कोलंबो