• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup Virat Kohli Record: विराट कोहली के नाम है एशिया कप का सबसे बड़ा निजी स्कोर, पाकिस्तान को ऐसे चटाई थी धूल

Asia Cup Virat Kohli Record: कोहली की शानदार पारी से भारत ने पाकिस्तान को हाई स्कोरिंग मैच में 6 विकेट से दी थी मात।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 23 Jul 2023 09:33:58 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Jul 2023 09:33:58 AM (IST)
Asia Cup Virat Kohli Record: विराट कोहली के नाम है एशिया कप का सबसे बड़ा निजी स्कोर, पाकिस्तान को ऐसे चटाई थी धूल
यह मुकाबला 18 मार्च 2021 को मीरपुर में खेला गया था।

HighLights

  1. देखिए एशिया कप के पांच सर्वश्रेष्ट निजी स्कोर की लिस्ट
  2. विराट कोहली का नाम दो बार
  3. इस बार 2 सितंबर को होना है भारत-पाक मुकाबला

नई दिल्ली। एशिया कप क्रिकेट (Asia Cup 2023) की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को 2 सितंबर को इंतजार है, जब श्रीलंका के कैंडी में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा।

एशिया कप का इतिहास देखें तो सबसे बड़ा निजी स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम है। विराट ने 148 गेंदों पर 183 रन बनाए थे और टीम इंडिया को 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

Asia Cup High Individual scores

  • विराट कोहली बनाम पाकिस्तान: 18 मार्च 2021 को मीरपुर में 148 गेंद पर 183 रन बनाए। विराट ने इस दौरान 1 छक्का और 22 चौके लगाए।
  • यूनुस खान बनाम हांगकांग: पाकिस्तान के बैटर ने 18 जुलाई 2004 को 122 गेंद में 144 रन बनाए।
  • मुस्ताफिकर रहीम बनाम श्रीलंका: बांग्लादेश के बैटर ने 15 सितंबर 2018 को श्रीलंका के खिलाफ 144 रन की पारी खेली थी।
  • शोएब मलिक बनाम भारत: पाकिस्तान के बैटर ने 25 जुलाई 2004 को 127 गेंद में 143 रन की पारी खेली थी।
  • विराट कोहली बनाम बांग्लादेश: स्टार बैटर ने 26 फरवरी 2014 को ढाका में 122 गेंद पर 136 रन बनाए थे।

IND vs PAK Asia Cup Match Facts

18 मार्च 2012 को एशिया कप का भारत-पाक मुकाबला मीरपुर (बांग्लादेश) में खेला गया था। पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

फैसला सही साबित हुआ और पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 329 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। पाकिस्तान की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाजों, मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद ने शतक लगाए।

जवाब में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला।

सचिन ने 52 रन की पारी खेली। विराट मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने रिकॉर्ड 183 रन बनाए। रोहित शर्मा ने भी 68 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया ने 13 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।