फिर मुश्किल में फंसे विनोद कांबली और उनकी पत्नी, दर्ज हुआ मारपीट का केस
पीड़ित ने इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में कांबली ने भी क्रॉस एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
By
Edited By:
Publish Date: Mon, 02 Jul 2018 01:26:13 PM (IST)
Updated Date: Mon, 02 Jul 2018 01:27:19 PM (IST)
मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हैविट पर एक शख्स ने उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में कांबली ने भी क्रॉस एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। यह मामला रविवार दोपहर मुंबई के एक मॉल का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक मॉल में राजेंद्र कुमार तिवारी (58) का हाथ कथित तौर पर कांबली की पत्नी के हाथ से छू गया था। इस पर उन्होंने घूंसा मार दिया। राजेंद्र के बेटे अंकुर ने बताया कि घटना उस समय हुई जब उनके पिता उनकी बेटी को गेमिंग जोन से लेकर फूड कोर्ट आ रहे थे।
पीड़ित के बेटे ने कहा कि जब उनके पिता ने उसे इस घटना के बारे में बताई तो मैं विनोद कांबली के पास शिकायत करने गया, लेकिन उन्होंने कोई बात सुनने से पहले ही मुझे धक्का दे दिया और गालियां देनी शुरू कर दीं। इस मामले में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर विजय बाने ने मामले के बारे में जानकारी की बात तो कही पर कोई अन्य जानकारी देने से इन्कार कर दिया।