
मल्टीमीडिया डेस्क। ऑस्ट्रेलिया को मंगलवार को होबार्ट में दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पारी और 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहली पारी के आधार पर 241 रनों से पिछड़ी ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 161 रनों पर सिमट गई। कंगारू टीम का तीसरा विकेट 129 के स्कोर पर गिरा और विकेटों की पतझड़ शुरू हुई तथा 32 रनों के अंदर उसके अंतिम 8 विकेट गिर गए।
काइल एबॉट (77/6) और कगिसो रबाडा ((34/4) की घातक गेंदबाजी के चलते मेजबान टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। आइए नजर डालते हैं किस तरह गिरे ऑस्ट्रेलिया के अंतिम 8 विकेट...
तीसरा विकेट – 129/3 : एबॉट ने उस्मान ख्वाजा (64) को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों झिलवाया।
चौथा विकेट – 135/4 : एडम वोग्स (2) गेंद को ठीक से समझ नहीं पाए और गली में जेपी डुमिनी को कैच थमा बैठे।
104 साल पुराने शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की ऑस्ट्रेलिया ने
पांचवां विकेट – 140/5 : कालम फर्ग्यूसन का टेस्ट डेब्यू अच्छा नहीं रहा। वे मात्र 1 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर तीसरी स्लिप में डीन एल्गर को कैच दे बैठे।
छठा विकेट – 150/5 : कगिसो रबाडा की बाउंसर को पीटर नेव्हिल ठीक से खेल नहीं पाए और तीसरी स्लिप में डुमिनी द्वारा लपके गए।
इंग्लैंड के कोच बेलिस ने राजकोट टेस्ट को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
सातवां विकेट – 150/7 : जॉन मैनी का टेस्ट डेब्यू भी अच्छा नहीं रहा, रबाडा ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया और वे एलबीडब्ल्यू होकर पैवेलियन लौटे।
आठवां विकेट – 151/8 : कप्तान स्टीव स्मिथ की संघर्षपूर्ण पारी का अंत रबाडा ने किया। वे 31 रन बनाकर विकेटकीपर डी कॉक को कैच दे बैठे।
नौवां विकेट – 151/9 : एबॉट ने मिचेल स्टार्क के रूप में अपना पांचवां शिकार किया।
10वां विकेट – 161/10 : नाथन लियोन ने एबॉट की गेंद पर मिडऑन पर फिलेंडर को कैच थमाया और इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी सिमट गई। द. अफ्रीका ने यह टेस्ट जीतने के साथ ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया।