• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup: 8 साल का खिलाड़ी खेलेगा विश्व कप 2023, ऑस्ट्रेलिया टीम ने स्क्वॉड में चुना

Sean Abbott: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम सीन एबॉट है। राइट हैंड के फास्ट बॉलर एबॉट का जन्म लीप डे यानी 29 फरवरी को हुआ था।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 09 Sep 2023 08:36:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Sep 2023 08:51:38 PM (IST)
ICC World Cup: 8 साल का खिलाड़ी खेलेगा विश्व कप 2023, ऑस्ट्रेलिया टीम ने स्क्वॉड में चुना
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम।

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में खास खिलाड़ी हुआ शामिल।
  2. अभी तक सिर्फ 8 बार ही मनाया जन्मदिन।
  3. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 को टीम में दी जगह।

Australia Squad For ICC World Cup 2023: आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। इस बार 50-50 विश्व कप का आयोजन भारत में हो रहा है। यह रोमांचक टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच भारत के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 8 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप टीम में एक ऐसे प्लेयर को मौका दिया है। जिसने अब तक सिर्फ 8 बार अपना जन्मदिन मनाया है।

कौन है ये खिलाड़ी?

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम सीन एबॉट (Sean Abbott) है। राइट हैंड के फास्ट बॉलर एबॉट का जन्म लीप डे यानी 29 फरवरी को हुआ था। सीन एबॉट का जन्म 29 फरवरी, 1992 को विंडसर में हुआ था। तेज गेंदबाज होने के साथ शॉन निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रनों का योगदान दे सकते हैं।


विश्व कप खेलने वाले पहले क्रिकेटर

29 फरवरी को जन्मे सीन एबॉट वर्ल्ड कप में खेलने वाले पहले क्रिकेटर होंगे। लीप वर्ष हर चाल साल में होता है। 1992 में जन्म एबॉट ने अब तक सिर्फ आठ बार ही अपना बर्थडे मनाया है। वह अगले साल अपना 9वां जन्मदिन मनाएंगे।

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज अल्फ गॉवर (Alf Gover) और ऑस्ट्रेलिया के गोविन स्टीवंस (Gavin Stevens) ऐसे क्रिकेटर हैं। जिनका जन्म लीप दिवस पर हुआ है। 29 फरवरी 1908 में जन्में अल्फ ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं, 29 फरवरी 1932 को पैदा होने वाले गोविन ने ऑस्ट्रेलिया के 4 टेस्ट मैच और 47 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।

सीन एबॉट का क्रिकेटर करियर

ODI T20I FC LA
मैच-11 मैच-9 मैच-72 मैच-80
रन- 131 रन-17 रन-2150 रन-828
बल्लेबाजी औसत-16.37 बल्लेबाजी औसत-8.50 बल्लेबाजी औसत-22.39 बल्लेबाजी औसत-16.89
टॉप स्कोर- 49 टॉप स्कोर-12* टॉप स्कोर- 102* टॉप स्कोर-50
शतक/अर्धशतक- 0/0 शतक/अर्धशतक- 0/0 शतक/अर्धशतक- 1/12 शतक/अर्धशतक- 0/1
विकेट- 13 विकेट- 5 विकेट- 201 विकेट- 123
गेंदबाजी औसत- 31.92 गेंदबाजी औसत-37.80 गेंदबाजी औसत-32.02 गेंदबाजी औसत-25.45

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 टीम स्क्वॉड

naidunia_image

Image Source- Cricket Australia X (Twitter)