• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

पाकिस्तान की राह पर चली बांग्लादेश टीम, T20 World Cup 2026 के मैच अब भारत नहीं, इस देश में होंगे!

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों के चलते T20 World Cup 2026 में भारत में मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। बीसीबी ने ICC को औपचारिक मेल भेजकर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 06:20:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 06:35:20 PM (IST)
पाकिस्तान की राह पर चली बांग्लादेश टीम, T20 World Cup 2026 के मैच अब भारत नहीं, इस देश में होंगे!
BCB ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत में मैच नहीं खेलने का निर्णय लिया। (Image: AI Generated)

HighLights

  1. बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 में भारत नहीं जाएगी
  2. मुस्तफिजुर रहमान को KKR से किया बाहर
  3. ICC को भेजा औपचारिक मेल, नहीं मिला कोई जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने रविवार को घोषणा की कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएगी। यह निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की हालिया नीति की तरह ही सामने आया है। इस फैसले के बाद यह सवाल उठने लगा है कि बांग्लादेश टीम अपने विश्व कप के मुकाबले कहां खेलेगी।

भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से T20 World Cup 2026 की मेजबानी कर रहे हैं। पाकिस्तान टीम की तरह ही बांग्लादेश टीम भी अब भारत में मैच नहीं खेलेगी। ऐसे में पूरी संभावना है कि बांग्लादेश अपनी सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी।


naidunia_image

बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। BCB ने ICC को एक औपचारिक मेल भेजा है, जिसमें कहा गया कि "सुरक्षा कारणों से टीम को भारत भेजना संभव नहीं है।" इससे पहले तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बाहर कर दिया गया।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। बांग्‍लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्‍याचार के बाद रहमान को IPL 2026 से बाहर कर दिया गया। IPL 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के चलते KKR टीम विवादों में है। मामले को लेकर कई कथावाचक और राजनेताओं ने टीम के मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पर भी निशाना साधा। BCCI के अनुरोध के बाद KKR ने मुस्ताफिजुर को रिलीज कर दिया।

रविवार को बीसीबी की बैठक में 17 निदेशकों ने निर्णय लिया कि बांग्लादेश टीम टी20 विश्व कप 2026 में भारत में कोई भी मैच नहीं खेलेगी। बीसीबी ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि अनुबंध होने के बावजूद यदि कोई खिलाड़ी भारत में सुरक्षित नहीं खेल सकता, तो टीम के लिए भारत जाना सुरक्षित नहीं है। IPL 2026 में बांग्लादेश के मैच इन तारीखों पर होने हैं-

मैच तारीख
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज 7 फरवरी
बांग्लादेश बनाम इटली 9 फरवरी
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड 14 फरवरी
बांग्लादेश बनाम नेपाल 17 फरवरी

हालांकि, बीसीबी के इस मेल पर ICC की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं बीसीसीआई ने बांग्लादेश के मैचों को स्थानांतरित करने के विचार को "लॉजिस्टिक रूप से असंभव" बताकर खारिज कर दिया है।