• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BCCI ने 2024-25 सत्र के लिए भारतीय टीम के कार्यक्रमों की घोषणा, इन टीमों से होगी टक्कर, देखें शेड्यूल

Team India International Home Season 2024-25: टीम इंडिया का घरेलू शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। इसके तहत भारत को सितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 16 मैच घर पर खेलने हैं। मैन इन ब्लू सितंबर में बांग्लादेश के साथ टेस्ट और टी20 सीरीज खेलेगी।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 06:34:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Jun 2024 06:49:25 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
BCCI ने 2024-25 सत्र के लिए भारतीय टीम के कार्यक्रमों की घोषणा, इन टीमों से होगी टक्कर, देखें शेड्यूल
टीम इंडिया अगले कुछ महीने लगातार क्रिकेटर खेलेगी।

HighLights

  1. टी20 विश्व कप के बाद भारत सितंबर में घरेलू सीरीज खेलेगा।
  2. सितंबर से जनवरी 2025 के बीच घर में भारत 16 मैच खेलेगा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Team India International Home Season 2024-25: भारतीय टीम सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक अपने घर में खेलेगी। उसका सामना बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से होगा। इसको लेकर बीसीसीआई ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

सितंबर से होगी सीरीज की शुरुआत

शेड्यूल के मुताबिक, टीम इंडिया को पांच टेस्ट, आठ टी20 और तीन वनडे मैच खेलना है। इसकी शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से 23 सितंबर और दूसरा टेस्ट मुकाबला 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का सामना करेगी टीम इंडिया

अक्टूबर में न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जो 16 अक्टूबर से 5 नवंबर 2024 तक चलेगी। फिर जनवरी 2025 में इंग्लैंड टीम भारत आएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। फिर 6 फरवरी से 12 फरवरी तक तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी।


बांग्लादेश का भारत टूर

19 से 24 सितंबर 2024- पहला टेस्ट, चेन्नई

27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024- दूसरा टेस्ट, कानपुर

6 अक्टूबर 2024- पहला टी20, कानपुर

9 अक्टूबर 2024- दूसरा टी20, दिल्ली

12 अक्टूबर 2024- तीसरा टी20, हैदराबाद

न्यूजीलैंड के भारत दौरे का शेड्यूल

16 से 20 अक्टूबर 2024- पहला टेस्ट, बेंगलुरु

24 से 28 अक्टूबर 2024- दूसरा टेस्ट, पुणे

1 नवंबर से 5 नवंबर 2024- तीसरा टेस्ट, मुंबई

इंग्लैंड का भारत दौरा

22 जनवरी 2025- पहला टी20 मैच, चेन्नई

25 जनवरी 2025- दूसरा टी20 मैच, कोलकाता

28 जनवरी 2025- तीसरा टी20 मैच, राजकोट

31 जनवरी 2025- चौथा टी20 मैच, पुणे

2 फरवरी 2025- पांचवां टी20 मैच, मुंबई

6 फरवरी 2025- पहला वनडे मैच, नागपुर

9 फरवरी 2025- दूसरा वनडे मैच, कटक

12 फरवरी 2025- तीसरा वनडे मैच, अहमदाबाद

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।