• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, न कोच और न मुख्य चयनकर्ता VVS Laxman को दिया जा सकता है यह बड़ा पद

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेटर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इससे पहले यह पद पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के पास था और वह बाद में टीम इंडिया के मुख्य कोच बने थे।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 04:12:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 04:12:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बड़े बदलाव के मूड में BCCI, न कोच और न मुख्य चयनकर्ता VVS Laxman को दिया जा सकता है यह बड़ा पद
वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

HighLights

  1. वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
  2. डायरेक्टर ऑफ क्रिकेटर के पद पर नियुक्त किया जा सकता है
  3. इससे पहले यह पद पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के पास था

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में पिछली कई सीरीज से काफी गिरावट देखने को मिली है, जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई बदलाव के मूड में दिखाई दे रहा है। पूर्व महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा यह भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह टेस्ट टीम के हेड कोच पद संभाल सकते हैं, लेकिन यह दिग्गज खिलाड़ी इन दोनों पदों पर नियुक्त नहीं होगा बल्कि इससे भी बड़ी जिम्मेदारी बीसीसीआई उन्हें देने जा रहा है।

'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेटर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इससे पहले यह पद पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के पास था और वह बाद में टीम इंडिया के मुख्य कोच बने थे। अब लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी मिलने वाली है। यहां गौर करने वाली बात है कि जिंबाब्वे के खिलाफ खेली गई पिछली टी-20 सीरीज में लक्ष्मण ने बतौर कोच काम किया था और इस सीरीज में टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए दमदार खेल दिखाया था।


माना जा रहा है कि अगले महीने बीसीसीआई बदलाव करने के मूड में हैं क्योंकि सितंबर महीने में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। बीसीसीआई इस समय टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश भी नहीं है और टीम का कोचिंग स्टाफ नजरों में है। पिछली सीरीज के प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई मैनेजमेंट पर काम करना चाहती है, जिसको लेकर लक्ष्मण पहले से ही केद्र में हैं। इसका एक पहलू यह भी है क्योंकि वीवीएस बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के लाल का बड़ा कमाल... कटेकल्याण के जंगलों से क्रिकेट तक रुद्रप्रताप का सफर, दक्षिण अफ्रीका में दिखेगी 140km गेंदबाजी की रफ्तार

वह देश की युवा पीढ़ी को अच्छे से जानते हैं और क्रिकेट की भावी पीढ़ी को तैयार कर सकते हैं। जरूरत के समय वह टीम के साथ बतौर कोच भी काम कर सकते हैं। जिंबाब्वे के साथ हुई पिछली सीरीज में उन्होंने इस भूमिका को निभाया था। ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।