• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BCCI ने टीम इंडिया पर की पैसों की बारिश, जय शाह ने 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने का किया एलान

Team India: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 रन से जीत दर्ज की। इस जीत...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 30 Jun 2024 08:01:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jul 2024 07:42:57 AM (IST)
BCCI ने टीम इंडिया पर की पैसों की बारिश, जय शाह ने 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने का किया एलान
भारतीय टीम। (फोटो-बीसीसीआई)

HighLights

  1. टीम इंडिया ने 17 साल बाद जीता टी20 विश्व कप।
  2. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया।
  3. रोहित, विराट और रवींद्र ने लिया रिटायरमेंट।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टी20 विश्व कप 2024 फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। वहीं, भारत 17 साल बाद फिर टी20 चैंपियन बन गया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है।

वर्ल्ड कप चैंपियन बनते ही भारतीय टीम को इनाम

भारत के विश्व चैंपियन बनने पर खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होगी। जय शाह ने कहा कि मुझे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हु्ए खुशी हो रही है।


उन्होंने कहा, 'टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधरण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई।'

I am pleased to announce prize money of INR 125 Crores for Team India for winning the ICC Men’s T20 World Cup 2024. The team has showcased exceptional talent, determination, and sportsmanship throughout the tournament. Congratulations to all the players, coaches, and support… pic.twitter.com/KINRLSexsD

— Jay Shah (@JayShah) June 30, 2024

रोहित-विराट और जडेजा ने लिया संन्यास

विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी। वहीं, रविवार को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया।

5 फाइनल हारने के बाद ट्रॉफी जीती

ICC टूर्नामेंट के लगातार पांच फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया ने 11 साल बाद ट्रॉफी जीती है। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। बल्लेबाजी में एक बार फिर किंग कोहली फाइनल में विराट साबित हुए। उन्होंने 76 रनों की पारी खेलकर टीम को 176 के स्कोर तक पहुंचाया। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।