
Imran Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की अदाओं के आगे कई क्लीन बोल्ड हो चुके हैं। लिस्ट में पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हैं। इमरान खान का नाम जीनत अमान के साथ लिया गया। ज़ीनत अपने समय की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस थीं। ज़ीनत अमान और Imran Khan का रिश्ता मीडिया और बॉलीवुड हलकों में जबरदस्त चर्चा में रहा। ज़ीनत एक बार पाकिस्तान भी गई थीं जहां वह Imran Khan से मिली थीं। बहरहाल, उनकी दोस्ती यही तक सीमित रही।

मोहसिन खान - रीना रॉय : रीन रॉय को पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से इस कदर प्यार हो गया था कि उन्होंने अपना शानदार एक्टिंग करियर बीच में ही छोड़ दिया। यह बात और रही कि यह रिश्ता लंबा नहीं चला। बाद में दोनों अलग हो गए। रीना और मोहसिन खान की एक लड़की सनम है। यह नाम रीना की फिल्म 'सनम तेरी कसम' पर रखा गया। सनम अभी रीना के पास है।

शोएब अख्तर - सोनाली बेंद्रे : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का दिल बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पर आ गया था। शोएब अख्तर ने यहां तक कहा कि अगर सोनाली ने उनका प्रपोजल स्वीकार नहीं किया तो वह उन्हें जबरदस्ती उठा लेंगे। बहरहाल, सोनाली बेंद्रे ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में सोनाली ने गोल्डी बहल से शादी रचा ली। शोएब अख्तर भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

Wasim Akram - सुष्मिता सेन : मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर Wasim Akram से जुड़ा रहा। एक टीवी रियलिटी शो के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। शो के बाद भी सुष्मिता और Wasim Akram को कई बार साथ देखा गया। बहरहाल, उनका रिश्ता सिर्फ डेढ़ साल का रहा।
